Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

सर्दी की दस्तक के साथ शहर में बढ़ रहा प्रदूषण का स्तर

  • बढ़ता प्रदूषण महानगर की आबोहवा को कर रहा खराब
  • मानव जीवन पर भी पड़ रहा है इसका प्रभाव

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: सर्दी की दस्तक के साथ धीरे-धीरे प्रदूषण का स्तर भी बढ़ रहा है। ऐसे में मानव जीवन के स्वास्थय पर भी प्रभाव पड़ेगा। अगर समय रहते प्रदूषण को लेकर कोई ठोस कदम नही उठाए गए तो महानगर में मानव स्वास्थय पर इसका गहर असर देखने को मिलेगा। जिस तरह से महानगर का एक्यूआई का स्तर लगातार बढ़ रहा है। उससे साफ जाहिर हो रहा है कि आने वाले दिनों में प्रदूषण की भयंकर स्थिति देखने को मिलेगी।

जिसके चलते लोगों को सचेत होना जरूरी है। कोरोना महामारी में जिस तरह से लोगों में परेशानी साफ दिखाई दे रही है। ऐसे समय में अब प्रदूषण का बढ़ता स्तर भी लोगों को प्रभावित करने लगा है। महानगर में शुक्रवार को प्रदूषण का स्तर 299 में रहा। जबकि विभाग द्वारा शहर के तीन इलाकों में लगाए गए इक्यूमेंट के अनुसार जयभीम नगर में 278 और पल्लवपुरम में 325 एवं गंगानगर में 293 स्तर रहा है।

ऐसे में लगातार प्रदूषण का स्तर बढ़ना परेशानी का सबब बन सकता है। अगर अन्य जनपदों में प्रदूषण का स्तर देखा जाए तो वहां की स्थिति भी भयंकर है। मेरठ से काफी हद तक खराब स्थिति में है। हालांकि प्रदूषण विभाग के प्रदूषण अधिकारी योगेंद्र कुमार का कहना है कि महानगर में प्रदूषण के स्तर को लेकर बेहद गंभीरता बरती जा रही है। गन्ना कोल्हू संचालकों के साथ-साथ औद्योगिक फैक्ट्ररियों में होने वाले प्रदूषण के स्तर पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।

शहरों का प्रदूषण स्तर

  • मेरठ 299
  • बागपत 340
  • गाजियाबाद 378
  • मुजफ्फरनगर 253

मेरठ महानगर में प्रदूषण का स्तर

  • जयभीम नगर 278
  • पल्लवपुरम 325
  • गंगानगर 293

ठंड का प्रकोप बढ़ा, दिन-रात के तापमान में गिरावट

धीरे-धीरे ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। दिन-रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज हो रही है। सर्दी का एहसास बढ़ने के कारण लोग गर्म कपड़े भी पहने लगे हैं। दिन-रात में तो ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। रात का तापमान 14 डिग्री पर पहुंच गया।

मौसम वैज्ञानिक डा. एम शमीम अहमद की माने तो उनका कहना है कि आने वाले दिनों में सर्दी का प्रकोप बढ़ेगा। जिसके चलते मौसम में ठंडक का एहसास होगा। राजकीय मौसम वैधशाला पर दिन का अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 74 और न्यूनतम आर्द्रता 27 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा का रुख सुबह और शाम के समय चार किमी प्रति घंटा की रफ्तार से आंका गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चिंटू जी का नाम अब बिना अनुमति इस्तेमाल नहीं होगा, कपूर परिवार ने लिया सख्त कदम

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img