Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

जानिए क्यों मुश्किल में फंसे नारायण राणे और बेटे नितेश राणे

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान के माता-पिता की शिकायत के बाद केंद्रीय मंत्री नारायण राणे और उनके विधायक बेटे नितेश राणे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में नारायण राणे ने अपने आरोपों को दोहराया था कि सालियान के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या की गई थी। लेकिन सालियान के माता-पिता ने इससे इनकार किया था।

ऑटोप्सी रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं

महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर ने इस मामले में बयान देते हुए कहा कि ऑटोप्सी रिपोर्ट के अनुसार, दिशा के साथ दुष्कर्म नहीं किया गया था और वह गर्भवती भी नहीं थी। चाकणकर ने कहा कि दिशा सलियन के माता-पिता को केंद्रीय मंत्री नारायण राणे, विधायक नितेश राणे और इस संबंध में दिशा की मौत के बारे में झूठी और मानहानिकारक जानकारी देने के लिए सभी संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।

चाकणकर ने ट्विटर के माध्यम से अपील करते हुए कहा कि सालियान की मौत के मामले में सोशल मीडिया पर बनाए गए लाखों फर्जी खातों को बंद किया जाना चाहिए और उसके बारे में गलत जानकारी को तुरंत हटाया जाना चाहिए। रूपाली चाकणकर ने एक और मांग करते हुए कहा कि दिशा के माता-पिता को सुरक्षा प्रदान की जाए क्योंकि उनकी जान को खतरा है।

सालियान के माता-पिता बोले- बदनाम करने वालों के खिलाफ की जाए कार्रवाई

बता दें कि दिशा सालियान के माता-पिता ने बीते बुधवार को मुंबई में महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग (MSCW) प्रमुख से मुलाकात की और केंद्रीय मंत्री नारायण राणे, उनके बेटे नीतीश और अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। एक अधिकारी ने कहा कि दिशा के माता-पिता वसंती और सतीश सालियन ने उपनगरीय बांद्रा में आयोग के कार्यालय में महिला आयोग प्रमुख रूपाली चाकणकर से मुलाकात की और अपनी दिवंगत बेटी के बारे में चल रही मानहानि की खबरों पर अपना दुख जताया। दिशा के माता-पिता का कहना है कि दिशा काम के दवाब मे थी इसलिए आत्महत्या कर ली।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img