Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

“कॉफी विद करण 7” में लगेगा इन साउथ के सितारों का तड़का!

  • करण जौहर के शो में चार चाँद लगाने आएंगे साउथ के कुछ मशहूर सितारे

डिजिटल फीचर डेस्क |

‘करण जौहर’ का पॉपुलर शो ‘कॉफी विद करण’ का सीजन 7 जल्द ही डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आने की तयारी में है। शो में इस बार बॉलीवुड सितारों की महफ़िल तो लगेगी ही। साथ में साउथ के सितारे भी शो में चार चाँद लगाने आएंगे। इस बात का कन्फ़र्मेशन तो पहले ही हो गए था की साउथ सिनेमा के सुपरस्टार ‘विजय देवरकोंडा’ पहले ही अपनी अपकमिंग फिल्म ‘लाइगर’ की हीरोइन ‘अनन्या पांडे’ संग ‘कॉफी विद करण 7’ की शूटिंग पूरी कर चुके हैं।

26 1

बताया जा रहा है के विजय देवरकोंडा के अलावा सेलिब्रिटी लिस्ट में सामंथा रूत प्रभु, साई पल्लवी और राणा दग्गुबाती का भी नाम जुड़ गया है। सामंथा तो करण के साथ शो की शूटिंग भी पूरी कर चुकी है। तो वहीं साई पल्लवी और राणा दग्गुबती को भी शो में बुलाने की कोशिश जारी है।

दरअसल, हाल ही में बॉलीवुड फिल्ममेकर करण जौहर ने ‘राणा दग्गुबाती’ स्टारर फिल्म ‘विराट पर्वम’ का ट्रेलर देखा। जिसकी तारीफ वो सोशल मीडिया पर किए बगैर नहीं रह सके। ‘करण जौहर’ ने राणा दग्गुबाती और ‘साईं पल्लवी’ स्टारर फिल्म विराट पर्वम की जमकर तारीफ करते हुए लिखा, ‘ये शानदार है राणा… मैं इसे देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता हूं। इंटेंस, रॉ और जबरदस्त, तुम लाजवाब हो। और मैं ‘साई पल्लवी’ का बहुत बड़ा फैन हूं।’

करण जौहर का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहा। जिसके बाद से ही कयास लग रहे हैं कि अदाकारा साईं पल्लवी, करण जौहर के शो कॉफी विद करण 7 में हिस्सा लेती हुई दिख सकती हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

क्यों बढ़ रहा है किडनी रोग?

डॉ रूप कुमार बनर्जी, होमियोपैथिक चिकित्सक आधुनिकता और शहरी जीवनशैली...

स्वस्थ तन मन के लिए क्या करें

नीतू गुप्ता मनुष्य जब तक जवान रहता है, वह सोचता...

वो गैस आ नहीं रही, ये गैस जा नहीं रही

गैस से वे पहले ही परेशान थे। चौबीसों घंटे...

लिखा जा रहा नारी शक्ति का नया अध्याय

भारत का लोकतंत्र एक नए मोड़ पर खड़ा है...

पर्यावरण अनुकूल बने ईवी

जलवायु परिवर्तन आज मानव सभ्यता के सामने सबसे बड़ी...
spot_imgspot_img