जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: भारतीय कप्तान विराट कोहली और उनकी अभिनेत्री पत्नी अनुष्का शर्मा ने कोविड-19 महामारी के खिलाफ देश की लड़ाई में मदद के लिए दो करोड़ रुपये का दान किया है। उनका लक्ष्य सात करोड़ रुपये जुटाने का है। ये दोनों आम जनता से धन जुटाने वाली संस्था केटो के जरिए यह धनराशि इकट्ठा कर रहे हैं।
कोहली और अनुष्का की तरफ से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि विराट कोहली और बॉलीवुड सुपरस्टार अनुष्का शर्मा का भारत में कोविड राहत कोष के लिए सात करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य है। इसमें कहा गया है कि वे लोगों से धन जुटाने वाले मंच (क्राउड फंडिंग प्लेटफार्म) केटो के जरिए एक अभियान शुरू कर रहे हैं और उन्होंने अपनी तरह से दो करोड़ रुपये दान किए हैं। यह अभियान केटो पर सात दिन तक चलाया जाएगा। इससे जुटायी गई धनराशि एसीटी ग्रांट्स नामक संस्था को दी जाएगी।

