जनवाणी संवाददाता |
सहारनपुर: कोतवाली देहात पुलिस ने मुठभेड के बाद गैंगस्टर एक्ट में वांछित शातिर बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 तमंचा 315 बोर, 3 जिंदा/1 खोखा कारतूस 315 बोर व 1 मोटर साइकिल बिना नम्बर प्लेट बरामद की है।इस संबंध में कोतवाली देहात इंस्पेक्टर कपिल देव ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सजवान के दिशा निर्देश पर सहारनपुर पुलिस द्वारा अपराध की रोकथाम और अपराधियों/वांछितों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में चौकी प्रभारी पुवारका थाना कोतवाली देहात मय पुलिस टीम के साथ ग्राम आसनवाली के पास रजवाहे की पुलिया पर चैकिंग कर रहे थे। तभी 2 व्यक्ति बिना नम्बर प्लेट की मोटरसाइकिल पर ग्राम पीकी की तरफ से आते दिखाई दिये, जिन्हे पुलिस टीम द्वारा रुकने का ईशारा किया गया तो वह नही रुके ओर मोटर साइकिल मोडकर ग्राम पीकी के जंगल वाले रास्ते की तरफ भागने लगे । पुलिस टीम द्वारा बदमाशों का पीछा किया गया।
कुछ दुरी पर जाकर मोटरसाइकिल अनियन्त्रित होकर फिसल गयी।बदमाश पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर खेतों की तरफ भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस टीम द्वारा की गयी जवाबी फायरिंग में 1 बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगने से घायल अवस्था मे गिरफ्तार किया गया। घायल बदमाश की पहचान राशिद पुत्र महबूब निवासी ग्राम पीकी थाना कोतवाली देहात के रुप मे हुई । एक अन्य बदमाश खडी फसल व बागों का फायदा उठाकर फरार हो गया, फरार बदमाश की तलाश के लिए लगातार कांबिंग की जा रही है । घायल बदमाश को ईलाज के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। पकड़े गए आरोपों के खिलाफ कई थानों में मुकदमे दर्ज है।

