Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

रासेयो छात्र-छात्राओं ने कोविड जागरूकता रैली निकाली

  • नगर के चमरावल रोड स्थित इंद्रदेव इंस्टीट्यूट आॅफ एजुकेशन एंड टैक्नोलोजी से निकाली गयी रैली

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: नगर के चमरावल रोड स्थित इंद्रदेव इंस्टीट्यूट आॅफ एजुकेशन एंड टैक्नोलोजी से छात्र-छात्राओं ने कोरोना जागरूकता के लिए रैली निकाली गयी। रैली के माध्यम से छात्रों ने मास्क लगाने व दो गज की दूरी का पालन करने की अपील की।

नगर के चमरावल रोड स्थित इंद्रदेव इंस्टीट्यूट आॅफ एजुकेशन एंड टैक्नोलोजी से कोरोना रैली का शुभारंभ एसडीएम अनुभव सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। छात्रों को कोविड-19 के नियमों का पालन करने के निर्देश देते हुए हाथों में स्लॉगन पट्टियों के माध्यम से प्रचार प्रसार करने को कहा। रैली ने कोर्ट रोड, हनुमान मंदिर गली, यमुना रोड, बड़ा बाजार, होली चौक होते हुए राष्ट्र वन्दना चौक पर मानव श्रंखला बनाकर संदेश प्रसारित किया।

रैली का समापन मास्टर कालोनी चमरावल रोड पर पूर्व प्रधानाचार्य जनक सिंह सोम ने सभी छात्रों को आशीर्वाद देते हुए कोविड-19 सुरक्षा रैली निकालने पर उनकी प्रशंसा करते हुए किया। इस अवसर पर संस्थान चेयरमैन गंगा शरण यादव, सचिव विजयपाल यादव, प्राचार्य डॉक्टर सतीश चंद्रा, प्रवक्ता दिनेश कुमार, अमित कुमार, पंकज यादव आदि आदि उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

क्यों बढ़ रहा है किडनी रोग?

डॉ रूप कुमार बनर्जी, होमियोपैथिक चिकित्सक आधुनिकता और शहरी जीवनशैली...

स्वस्थ तन मन के लिए क्या करें

नीतू गुप्ता मनुष्य जब तक जवान रहता है, वह सोचता...

वो गैस आ नहीं रही, ये गैस जा नहीं रही

गैस से वे पहले ही परेशान थे। चौबीसों घंटे...

लिखा जा रहा नारी शक्ति का नया अध्याय

भारत का लोकतंत्र एक नए मोड़ पर खड़ा है...

पर्यावरण अनुकूल बने ईवी

जलवायु परिवर्तन आज मानव सभ्यता के सामने सबसे बड़ी...
spot_imgspot_img