Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

राहुल की यात्रा में क्रांतिधरा शामिल नहीं

  • लोनी से शुरू होगी यात्रा, बागपत और शामली से जाएंगे हरियाणा

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: राहुल गांधी की दक्षिण भारत के बाद उत्तरी भारत में भारत जोड़ो पदयात्रा शुरू होने वाली है। इस महत्वपूर्ण दौर की पदयात्रा में क्रांतिधरा मेरठ को शामिल नहीं किया गया है। पदयात्रा लोनी से शुरू होकर बागपत और शामली होते हुए हरियाणा में दाखिल होगी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ब्रजलाल खाबरी ने तीन जनवरी को लोनी से शुरू होने वाली पदयात्रा में अधिक से अधिक लोगों को शामिल होने के लिये एकजुट होकर कार्य करने को कहा।

कांग्रेस के बुढ़ानागेट स्थित कार्यालय में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी शुक्रवार को मेरठ पहुंचे। उन्होंनेकहा कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कई जगह कहा कि देश की आर्थिक मंदी और देश के अंदर जिस तरह के माहौल हैं यह किसकी देन है। उन्होंने अपील की कि तीन जनवरी 2023 को लोनी गाजियाबाद उत्तर प्रदेश में ताकत के साथ हमारे नेता राहुल गांधी के साथ सभी खड़े हों।

19 30

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान रुककर सभी नेताओं से मिलेंगे और समस्याओं के बारे में जानेंगे। बृजलाल खाबरी ने कहा कि शहरी निकाय चुनाव आरक्षण के मामले में हाईकोर्ट ने सरकार को कठघरे में खड़ा कर दिया है। प्रदेशाध्यक्ष के साथ उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग चेयरमैन आलोक प्रसाद पासी, अनुसूचित जाति सेंट्रल जोन चेयरमैन तनुज पुनिया ने भी तीन जनवरी को उत्तर प्रदेश के लोनी गाजियाबाद में प्रवेश कर रही भारत जोड़ो यात्रा में ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों को आने के लिए निवेदन किया।

प्रदेश प्रवक्ता अभिमन्यु त्यागी ने कहा कि तीन जनवरी के लिए जोर शोर से तैयारी की जा रही है। भारत जोड़ो यात्रा तीन जनवरी से पांच जनवरी तक उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, बागपत, शामली में रहेगी और उसके बाद हरियाणा के लिए प्रस्थान करेगी। उधर, सेवादल महानगर अध्यक्ष विनोद सोनकर ने टोपी पहनाकर प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खबरी का स्वागत किया।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष अवनीश काजला, शहर अध्यक्ष जाहिद अंसारी, प्रदेश महासचिव बदरुद्दीन कुरैशी, प्रदेश प्रवक्ता अभिमन्यु त्यागी, प्रदेश सचिव मेरठ प्रभारी नसीम खान, प्रदेश सचिव कामेश रत्न, जिला प्रवक्ता हरकिशन वर्मा, प्रदीप अरोड़ा,महेन्द्र सिंह, नवनीत नागर, सलीम खान, यूसुफ कुरैशी, मंजीत कोछड़, अजय दामोदर शर्मा, यशपाल सिंह, विनोद मोघा, सपना सोम, कुलदीप शर्मा, अनिल शर्मा, रंजन शर्मा, रविंद्र सिंह, सरदार परविंदर सिंह ईशु आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img