Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

कुशीनगर: झोपड़ी में आग लगने से महिला समेत पांच बच्चे जिंदा जले

जनवाणी ब्यूरो |

कुशीनगर: यूपी के कुशीनगर जिले की रामकोला थाना इलाके में एक झोपड़ी में अचानक आग लगने से एक महिला समेत उसके पांच बच्चे जिंदा जल गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज। दिया है।

बता दें कि कुशीनगर जिले की नगर पंचायत रामकोला के उर्दहा गांव में बुधवार की देर रात करीब 12 बजे रिहायशी झोपड़ी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। झोपड़ी में अपने पांच बच्चों के साथ सो रही महिला जिंदा जल गई। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर जिलाधिकारी रमेश रंजन, पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल और एएसपी रितेश कुमार सिंह पहुंचे।

रामकोला थाना इलाके के उर्दहा गांव में नौमी सरजू के घर में लगी आग में उसकी पत्नी संगीता (38), उसका पुत्र अंकित (10) लक्ष्मीना (9), रीता (3), गीता (2) और बाबू एक साल की जलने से मौत हो गई है।

घटना की जानकारी मिलते ही रामकोला थाना पुलिस समेत डीएम रमेश रंजन, एसपी धवल जयसवाल सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। सभी शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। देर रात हुई इस हृदयविदारक घटना की लोग इसकी चर्चा कर रहे थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img