Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

मजदूरों को लाभ देने के लिए लगाया श्रम विभाग ने कैम्प

जनवाणी संवाददाता |

खेकड़ा: उत्तर प्रदेश भवन एवं सह निर्माण कर्मकार कल्याण योजना के अंतर्गत नगर के ब्लॉक परिसर में शनिवार को दिहाड़ी मजदूरों का रजिस्ट्रेशन फार्म जमा किया गया। रजिस्टर्ड दिहाड़ी मजदूरों को सरकार से मिलने वाली योजनाओ का सीधा लाभ दिया जायेगा।

शनिवार को श्रम विभाग द्वारा ब्लॉक परिसर में एक शिविर का आयोजन किया। शिविर में उत्तर प्रदेश भवन एवं सह निर्माण कर्मकार कल्याण योजनाआ के अंतर्गत दिहाड़ी मजदूरों का रजिस्ट्रेशन फार्म जमा किए गए। श्रम विभाग से मोशिर ने मजदूरों के फार्म जमा किए।

श्रम प्रवर्तन अधिकारी पीएन बिजवान ने बताया कि दिहाड़ी मजदूरों के लिए सरकार ने योजना चलाई है। जिससे उनको लाभांवित किया जायेगा। इस योजना के अंतर्गत श्रमिक को तीन हजार रुपए का चिकित्सा लाभ, मातृत्व शिशु हितलाभ, बालिका आशीर्वाद योजना के साथ उनका बीमा किया जायेगा।

इसके साथ ही सामान्य मृत्यु होने पर दो लाख व दुर्घटना में मृत्यु होने पर पांच लाख रुपए के बीमे का लाभ उन्हें दिया जायेगा। इसके साथ गरीब श्रमिको के लिए सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत ही कुल 14 योजनाए चलाई जा रही है। उन योजनाओं के अन्तर्गत श्रमिको को शिक्षा, चिकित्सा, भवन आदि का लाभ दिया जायेगा।

उन्होंने कहा कि जनपद के अधिक से अधिक श्रमिको को इस योजना के अंतर्गत अपना रजिस्ट्रेशन कराना चाहिए। ताकि शासन द्वारा चलाई जा रही इस योजना का लाभ उनको मिल सके। शनिवार को 100 से ज्यादा श्रमिको ने रजिस्ट्रेशन के लिए शिविर में अपने फार्म जमा किए। इस अवसर पर साजिद, यूनुस, हसन, नूरदीन, राकेश, बबलू, राशिद, शौकीन, नरेद्र, फिरोज, अशरफ, राजपाल, रोशन, नन्हें आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img