- मृतक के परिवार को मुआवजा के मांग को लेकर थाने पर हंगामा
जनवाणी संवाददाता |
खेकड़ा: शनिवार को सुबह दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर डूंडाहेड़ा चेकपोस्ट के पास ड्यूटी दिल्ली जा रहे मजदूर नेता शिवकुमार कटारिया के भतीजे की रोडवेज बस की चपेट में आकर मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो । घटना के बाद बस चालक बस मौके पर ही छोड़कर भाग गया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया व घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक के आश्रितों को मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने थाने पर जमकर हंगामा किया।
मजदूर नेता शिवकुमार कटारिया का भतीजा सुभाष पुत्र करतारे व जगमोहन निवासी लौहड्डा दिल्ली में लालकिले पर संविदा पर नौकरी करते हैं। शनिवार को वह दोनों बाइक से दिल्ली ड्यूटी पर जा रहे थे। जब वह खेकड़ा थाना क्षेत्र में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर डूंडाहेड़ा चेकपोस्ट के पास उनकी बाइक में एक रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। जिससे सुभाष की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका दूसरा साथी जगमोहन घायल हो गया।
घटना के बाद बस चालक बस को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने के बाद परिजन व अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और मृतक क आश्रितों को मुआवजा दिए जाने व बस चालक के विरूद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पर जमकर हंगामा किया।
अधिकारियों के आश्वासन देने के बाद ही ग्रमीण शांत हुए। इस संबंध में बस चालक के विरूद्ध मृतक के भाई रामकुमार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस अवसर पर हरिलाल, इंद्रपाल, रोहताश, प्रताप सिंह, कृष्ण बाबूराम, पप्पू व दिनेश आदि मौजूद थे।

