मिल प्रबंध तंत्र में मचा हडकंप, कपंनी सुपरवाइजर फरार
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
जनवाणी संवाददाता |
नूरपुर: बिंदल ग्रुप की चांगीपुर में निमार्णाधीन शुगर मिल में मंगलवार को सुबह साढे आठ बजे काम करते समय बॉयलर के पैनल में दबकर एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि एक अन्य मजदूर घायल हो गया। घटना से मिल प्रबंध तंत्र में हडकंप मच गया। सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। मृतक के साले की ओर से कंपनी के सुपरवाइजर सहित दो के खिलाफ तहरीर दी गई है।