- आधुनिक और आकर्षक लुक में ऊनी पोशाकें बाजार में छाई, खुब हो रही खरीदारी
- टोपी, शॉल, मफलर भी नहीं कुछ कम, कान्हा जी गर्म बिस्तर पर कर रहे विश्राम
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: सर्दी का सितम शुरू हो चुका है वहीं दूसरी ओर कान्हा जी के भक्तों ने तैयारी शुरू कर दी है वे अपने लड्डू गोपाल का पहनावे में खास ख्याल रख रहे हैं। घरों के मंदिरों में विराजमान लड्डू गोपाल को ठंड से बचाने के लिए भक्त ऊन से बनी पोशाकें खरीद रहे हैं। इससे इनकी डिमांड काफी बढ़ गई है।
इस बार बाजार में पिछले साल की तुलना में और भी कई चीजें हैं, जो भक्तों को आकर्षित कर रही हैं। इनकी वे खूब खरीदारी कर रहे हैं। दरअसल भक्त सर्दी हो या गर्मी हर मौसम में अपने भगवान को उसके अनुसार वस्त्र पहनाते ह इस वजह से बाजार में ऊनी और वेलवेट ड्रेसेज की बिक्री काफी बढ़ गई है।
लड्डु गोपाल को सुलाने के लिए आकर्षक रजाई गद्दे भी बाजार में बिक रहे
सदर काली माई मंदिर स्थित बालाजी दुकान के पोशाक विक्रेता निशांत ने बताया कि भक्त लड्डू गोपाल (बाल कृष्ण ) की अपने बच्चों की तरह देखभाल करते हैं। लाला को ठंड न लगे, इसके लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। उनकी दुकान पर इन दिनों ऊनी पोशाकों की खरीदारी बढ़ गई है। बाजार में वेलवेट फैंसी ड्रेस के अलावा वूलन की ड्रेस, ऊनी टोपी, गर्म जुराबें, इनर, गोल पोशाक, शॉल, मफलर, नाइट सूट, गरम बिस्तर की अच्छी रेंज उपलब्ध हैं।
इसमें विभिन्न साइज उपलब्ध हैं। सर्दियों में लड्डू गोपाल को सुलाने के लिए आकर्षक रजाई गद्दे भी बाजार में उपलब्ध हैं। भगवान श्रीकृष्ण को पहनाने के लिए सबसे ज्यादा क्रोएशिया से बनी ऊन की डबल फूल वाली पोशाक खूब बिक रही है, जो कि बनारस से मंगाई गई हैं।
क्रोशिया से तैयार की जा रही आकर्षक वैरायटी
सर्दी के मौसम में ठाकुर जी का रहन-सहन और वस्त्र सब कुछ बदला जाता है। ठाकुर जी को परिवार का सदस्य माना जाता है। ऐसे में लोग खुद के लिए ही नहीं, लड्डू गोपाल के लिए भी ऊनी वस्त्रों की खरीदारी बड़े चाव से कर रहे हैं। वैसे तो समय-समय पर ठाकुर जी की पोशाक बदली जाती है, लेकिन खासकर सर्दी के मौसम में ठाकुर जी को ऊनी वस्त्र पहनाए जा रहे हैं। रात में उन्हें कंबल भी ओढ़ाया जा रहा है। लड्डू गोपाल के लिए नई और आकर्षक वैरायटी की ऊनी पोशाकें तैयार की है।
ये है पोशाक की रेट लिस्ट
हूडी सेट 20 से 100 रुपये
जैकेट 20 से 100 रुपये
जंपसूट 30 से 150 रुपये
रजाई गद्दा सेट 50 से 300 रुपये
कंबल् 20 से 200 रुपये
ऊनी ड्रेस 40 से 200 रुपये

