Saturday, April 11, 2026
- Advertisement -

लाहिरु थिरिमाने का संघर्ष जारी 

 

  • खेली नाबाद अर्धशतकीय पारी, दूसरी पारी में दो विकेट पर बनाए 156 रन 

गॉले (श्रीलंका), एपी: सलामी बल्लेबाज लाहिरु थिरिमाने (189 गेंद में नाबाद 76 रन) की अर्धशतकीय पारी के दम पर श्रीलंका ने शुरूआती टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को यहां इंग्लैंड से पहली पारी में 286 रन से पिछड़ने के बाद तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में दो विकेट पर 156 रन बनाकर अपना संघर्ष जारी रखा है।

श्रीलंका की टीम अब भी इंग्लैंड से 130 रन पीछे है और उसके आठ विकेट बचे हुए है। कप्तान जो रूट (228) की करियर की चौथी दोहरी शतकीय पारी के दम पर इंग्लैंड ने पहली पारी में 421 रन बनाए। रूट ने 321 गेंद की अपनी पारी में 18 चौके और एक छक्का लगाया। दिलरुवान परेरा (109 रन पर चार विकेट) की गेंद पर उनके आउट होने के साथ ही लंच से पहले इंग्लैंड की पहली पारी खत्म हुई। वह क्रिस गेल (333), वीरेन्द्र सहवाग (नाबाद 201) और मुशफिकर रहीम (200) के बाद गॉले के मैदान पर दोहरा शतक लगाने वाले चौथे बल्लेबाज बने। श्रीलंका की पहली पारी 135 रन पर सिमट गयी थी। थिरिमाने ने पहले विकेट के लिए कुशल परेरा (62) के साथ 101 रन की साझेदारी की। उन्होंने अपनी नाबाद पारी में छह चौके लगाए। परेरा ने 109 गेंद की अपनी पारी में पांच चौके और एक छक्का लगाया। उन्होंने 91 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। वह हालांकि टेस्ट करियर का 21वां शतक पूरा करने के बाद तेज गेंदबाज मार्क वुड की गेंद पर चोटिल हो गए। वह दिन के आखिरी सत्र में सैम कुरेन की गेंद पर जैक लीच को कैच देकर वह आउट हुए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आये कुशल मेंडिस 65 गेंद में सिर्फ 15 रन बनाकर लीच का शिकार बने। उन्होंने थिरिमाने के साथ दूसरे विकेट के लिए 54 रन जोड़े। इससे पहले इंग्लैंड की टीम ने दिन की शुरूआत चार विकेट पर 320 रन से की थी। शुक्रवार के नाबाद बल्लेबाज जोस बटलर 30 रन बनाकर असिता फर्नांडो (44 रन पर दो विकेट) का शिकार बने। फर्नांडो ने अगली गेंद पर कुरेन को खाता खोले बगैर बोल्ड किया जबकि डोम बेस भी खाता खोले बगैर रन आउट हो गए। इंग्लैंड के आखिरी बल्लेबाज क्रिस ब्रॉड 11 रन बनाकर नाबाद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: जे.एच.आई. अंग्रेजी एकेडमी का दौरा कर विधायक आशु मलिक ने सराहा शिक्षा कार्य

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: सहारनपुर देहात से विधायक एवं समाजवादी...

Saharanpur News: राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस: हर माँ की सेहत, हर जीवन की सुरक्षा

जनवाणी संवाददाता | 11 अप्रैल को देशभर में राष्ट्रीय सुरक्षित...

Saharanpur News: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता का संदेश, वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर...
spot_imgspot_img