Friday, April 3, 2026
- Advertisement -

बन्द पड़े मकान के ताले तोड़कर लाखों की चोरी

  • वैवाहिक कार्यक्रम में गए थे परिवार के सदस्य
  • नकदी एवं जेवर के साथ विदेशी करेंसी भी चोरी

जनवाणी संवाददाता |

नूरपुर: चोरों ने व्यापारी के बन्द पड़े मकान का ताला तोड़कर सेफ में रखी नकदी एवं जेवर चोरी कर लिए।
कस्बे के मौहल्ला हजरत नगर निवासी रईस अहमद कुछ दिन पूर्व विदेश से लौटे हैं। गत 28 मई को वे अपने परिजनों के साथ घर को ताला लगाकर धनोरा में आयोजित एक वैवाहिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए गए थे।

मंगलवार को वापस आने पर उन्होंने देखा कि मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ है तथा चोरों ने कमरे में रखी सेफ का ताला तोड़कर उसमे रखी 2 लाख 60 हजार की नकदी, 11 हजार 600 रियाल, सोने का पैडल, टॉप्स तथा लॉकेट समेत लगभग 7 लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। पीड़ित व्यापारी नेता तसलीम अहमद, रविन्द्र सिंह तथा अजयवीर सिंह के साथ थाने पहुँचा तथा पुलिस को तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि मामले की जाँच की जा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Good Friday 2026: गुड फ्राइडे आज, जानें क्यों है ईसाई धर्म के लिए यह दिन बेहद खास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img