Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

कपड़ा व्यापारी के घर लाखों की चोरी

  • शादी में गया था परिवार वापस लौटा तो टूटे मिले ताले

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: पुलिस मुस्तैदी को चुनौती देकर चोर जिलेभर में बेकाबू होते नजर आ रहे हैं। आए दिन जिले के किसी न किसी कस्बे तथा शहर से चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। आए दिन चोर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस सिर्फ मूकदर्शक बनी हुई है। कड़ी सुरक्षा का दावा करने वाली पुलिस की पोल शहर में सक्रिय चोरों ने खोल कर रख दी है। मेडिकल थानांतर्गत विक्टोरिया पार्क कालोनी में एक कपड़ा व्यापारी के घर उस वक्त करीब 25 लाख की चोरी हो गई जब परिवार एक शादी समारोह में शामिल होने के लिये पिलखुवा गया था। मेडिकल थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

29 6

जेल चुंगी स्थित विक्टोरिया पार्क कालोनी में रहने वाले नगीन चंद्र कंसल का खंदक में कपड़ों का कारोबार है। वो अपने परिवार के साथ पिलखुआ शादी में गये हुए थे। मंगलवार की शाम को जब लौटे तो घर का ताला टूटा देखकर पैरों तले जमीन खिसक गई। घर में घुसते ही आलमारी और तमाम सामान बिखरा पड़ा हुआ था।

30 3

चोरी की सूचना मेडिकल पुलिस को दी गई। थोड़ी देर में फोरंसिक टीम आ गई। मेडिकल पुलिस को नगीन चंद्र ने बताया कि चोर उनके घर से 20 लाख रुपये के जेवर और पांच लाख रुपये नगद चोरी करके ले गए। पूरा परिवार इतनी बड़ी चोरी के कारण परेशान था। बाद में मेडिकल थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।

पुलिस की रात्रि गश्त और मुस्तैदी की खुली पोल

विक्टोरिया पार्क कालोनी में हुई चोरी की घटना ने पुलिस की रात्रि गश्त और मुस्तैदी की पोल खोलकर रख दी है। चोरी से साफ नजर आता है कि पुलिस का चोरों को कोई खौफ नहीं है और पुलिस कितनी सुस्त है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहें बेबुनियाद, BPCL ने कहा-आपूर्ति पूरी तरह सामान्य

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल)...

Delhi News: दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी, विदेशी हथियार बरामद, 10 गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी...

West Bengal: AIMIM और AJUP का गठबंधन, ओवैसी बोले-‘लोगों को देंगे नया विकल्प’

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ने बुधवार...

Share Market: भारतीय शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 1,600 अंक उछला, निफ्टी 23,400 के पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार बुधवार को...

LPG Booking: LPG बुकिंग समयसीमा में बदलाव की खबरें झूठी, सरकार ने किया खंडन

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: LPG सिलेंडर की बुकिंग समयसीमा...
spot_imgspot_img