Sunday, February 22, 2026
- Advertisement -

कांवड़ आने पर लक्ष्य खुश था, मौत ने झपट्टा मारा

  • कांवड़ के स्वागत के लिए सुबह पांच बजे उठकर मोदीपुरम बाइपास पहुंच गया था
  • राली चौहान हादसे के शवों का हुआ गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार
  • डीएम और एसएसपी के साथ लंबी वार्ता के बाद हुआ फैसला

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: शनिवार की सुबह के पांच बज गये थे। सुनील का दस वर्षीय बेटा क्लास 6 मेें पढ़ने वाला लक्ष्य शुक्रवार रात अपनी मां से यह कहकर सोया था मां मुझे सुबह उठा देना। मुझे कांवड़ को लेने के लिए जाना है। लक्ष्य कई दिनों से इस बात से इतना ख्ुाश था कि उसके बड़े भईया गांव की एक बड़ी कांवड़ लेकर हरिद्वार गए हैं। अब जब कांवड़ मेरठ में आयेगी तब वह उनके साथ शामिल हो जायेगा।

लक्ष्य सुबह चार बजे के आसपास उठ चुका था। वहीं गांव के चार बच्चे उसी की उम्र के सुबह उठकर तैयार हो गए थे। लक्ष्य भी नहा धोकर तैयार हो गया था। गांव पड़ोस के युवकों के साथ चार पांच बच्चे शनिवार सुबह पांच बजे के आसपास मोदीपुरम बाइपास पहुंच गए थे। जिनमें लक्ष्य भी साथ था। कांवड़ मेरठ में आने की बात सुनकर वह इतना रोमांचित और खुशी से फूला नहीं समा रहा था।

12 15

वह मोदीपुरम से पैदल ही गांव की कांवड़ के साथ डीजे पर नाचते कूदते हुए अन्य ग्रामीणों के साथ किला रोड अपने गांव की मुख्य सड़क पर पहुंच गया। लक्ष्य ट्रोले पर बैठा था। वह डीजे पर भोले के बजते भक्ति गीतों में लीन था। बताते हैं जब सैंकड़ों लोग कांवड़ लेने के लिए गांव के मुख्य मार्ग पर पहुंचे तो सभी नाच गा रहे थे। भोले के गीत बज रहे थे। वहीं लक्ष्य ट्रोले पर बैठा कांवड़ आने की धुन में मस्त था।

जैसे ही कांवड़ और ट्रोले में रखा डीजे करीब बीस तीस मीटर दूर ही चला था कि सड़क किनारे लगे र्इंटों के ढेर को बचाने के चक्कर में ट्रोले पर रखा डीजे 11 केवी हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। हाईटेंशन लाइन का कंरट उतरकर ट्रोले में फैल गया। मासूम लक्ष्य जैसे ही ट्रोले से नीचे सड़क पर कूदा। वैसे ही सड़क में करंट के चलते लक्ष्य सड़क पर गिरते ही झुलस गया। उसे बचाने उसका ताऊ लख्मी आगे आया तो वह भी पूरी तरह झुलस गया। मौत ने मासूम लक्ष्य पर झपट्टा मार लिया था।

जलाभिषेक भी नहीं कर पाये और खींचकर ले गई मौत

राली चौहान गांव के कांवड़िए कांवड़ और जल लेकर नौ जौलाई को हरिद्वार से चले थे। कांवड़ लाने में गांव के बीस पच्चीस युवा शामिल थे। डीजे पर नाचते थिरकते सभी कांवड़िए शिवरात्रि शनिवार की सुबह मोदीपुरम बाईपास पर पहुंच गए थे। गांव के बच्चे से लेकर कुछ अन्य लोग उनके स्वागत के लिए सुबह से ही वहां पहुंच गए थे। शाम सात बजे तक सभी कांवड़िए कांवड़ को लेकर किला रोड राली चौहान गांव की मुख्य सड़क पर पहुंच चुके थे।

गांव के तमाम लोग उनके स्वागत में खड़े थे। ट्रोले पर रखा डीजे बज रहा था। वहीं आगे की तरफ कांवड़िए अपनी कांवड़ लेकर नाचते हुए गांव के मंदिर की ओर बढ़ रहे थे। चॅूकि जलाभिषेक का समय आठ बजे के आसपास का नियत था। इसलिए सभी कांवड़िए गांव में जल्दी पहुंचकर मंदिर में जलाभिषेक करने वाले थे। लेकिन उन्हें नहीं पता था कि मौत उनका आगे बेसब्री से इंतजार कर रही है।

16 18

जैसे ही कांवड़ लेकर मुख्य सड़क से अंदर गांव की ओर बीस से तीस मीटर दूर ही चले थे िकी ट्रोले पर रखी डीजे और एक लोहे का पाईप 11 केवी हाईटेंशन लाइन से टकरा गए। चंद सेकंड में लाइन ने चार मासूम किशोरों प्रशांत, हिमांशु, मनीष, लक्ष्य और महेन्द्र व लख्मीचन्द्र को लील लिया। कांवड़िए भोले को जलाभिषेक भी नहीं कर पाये। लेकिन उससे पहले ही मौत ने 6 को अपनी आगोश में समेट लिया। वहीं 16 लोग झुलस गए।

सवा तीन लाख में तैयार करके ला रहे थे कांवड़

राली चौहान के सोलह ग्रामीण युवकों ने मेहनत मजदूरी करके पन्द्रह हजार रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब रुपया एकत्र करके कांवड़ लाने की तैयारी की थी। जिसमें कुछ रुपया अन्य ग्रामीणों ने एकत्र करके दिया था। गांव के सैनी समाज के युवा हिमांशु और मनीष व प्रशांत और कई अन्य ग्रामीण चार जौलाई को कांवड़ और जल लेने हरिद्वार पहुंचे थे। सभी ने मिलकर कुल सवा तीन लाख रुपया एकत्र किया और कांवड़ व डीजे लगाकर हरिद्वार से शनिवार को अपने गांव के पास पहुुंच गए थे। लेकिन जलाभिषेक करने से पहले ही हादसा हो गया। जिसके चलते 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं 17 लोग झुलस गए।

मृतकों के परिजनों को छह-छह लाख का मुआवजा

हरिद्वार से कांवड़ का जल लेकर लौट रहे भावनपुर थाना क्षेत्र के राली चौहान गांव के जिन छह लोगों की हाइटेंशन लाइन के करंट से मौत हुई थी, उनका 20 घंटे के बाद गांव के श्मशान घाट पर गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। डीएम और एसएसपी के साथ हुई लंबी वार्ता के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। अब हादसे में मारे गए युवकों के परिजनों को पांच लाख रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा विद्युत विभाग की तरफ से एक लाख मिलेंगे।

राली चौहान गांव के 20 लोगों का ग्रुप 26.5 फीट ऊंचे डीजे को ट्रैक्टर-ट्रॉला में रखकर कांवड़ लेने गत चार जुलाई को गया था। शनिवार शिवरात्रि के दिन जब कांवड़ गांव की ओर लौट रही थी। तभी संपर्क मार्ग में प्रवेश करते ही कांवड़ का संपर्क हाइटेंशन लाइन से हो गया। अचानक आए करंट से हिमांशु, प्रशांत, महेंद्र, लक्ष्य और मनीष की मौत हो गई थी और एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए थे।

परिजनों ने विद्युत विभाग के एक जूनियर इंजीनियर के खिलाफ कारवाई की मांग को लेकर पूरी रात सड़क जाम की थी। सुबह के वक्त अधिकारियों से बातचीत के बाद ग्रामीणों ने रास्ता खोल दिया था। डीएम दीपक मीणा ने बताया कि मृतकों के परिजनों को पांच लाख और विद्युत सुरक्षा अधिनियम के तहत एक लाख और दिए जाएंगे। डीएम ने बताया कि एडीएम प्रशासन की अध्यक्षता में कमेटी बनाई गई है।

इसमें एसपी ट्रैफिक, पीडब्ल्यूडी और पावर कॉरपोरेशन के अधिकारी रखे गए हैं। कमेटी 48 घंटे में अपनी रिपोर्ट देगी। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने कुछ समस्याएं बताई है, उन पर एक्शन लिया जाएगा। डीएम ने बताया कि हादसे में छह लोगों की मौत हुई है और एक युवक गंभीर रूप से घायल है। उसका आनंद में इलाज चल रहा है। जबकि घायल आठ लोग इलाज के बाद घर चले गए हैं।

अंतिम संस्कार हुआ

डीएम और एसएसपी की बातों को मानने के बाद परिजन अपने बच्चों का अंतिम संस्कार करने के लिए राजी हो गए। देर शाम गमगीन माहौल में सभी छह लोगों के शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंतिम संस्कार के समय डीएम और एसएसपी समेत तमाम अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

डिप्टी सीएम केशव मौर्य आयेंगे: समय सिंह सैनी

भाजपा नेता समय सिंह सैनी ने बताया कि हादसे में मारे गए सभी छह लोगों के परिजनों को तीन-तीन लाख रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी शोकाकुल परिवार से मिलने आयेंगे।

हादसे की जांच के लिए बनी कमेटी

गांव राली चौहान, भावनपुर के निवासी डीजे के साथ कांवड़ लेकर गांव की ओर जा रहे थे कि किनारे हाइटेंशन विद्युत लाइन से डीजे का फेम छूने की वजह से कुछ व्यक्ति चपेट में आ गए। यह एक गंभीर घटना है। उक्त घटना की जांच के लिए अपर जिलाधिकारी-प्रशासन की अध्यक्षता में निम्न अधिकारियों की एक जांच गठित की गई है। इसमें अपर जिलाधिकारी प्रशासन, पुलिस अधीक्षक-यातायात, एके सिंह, अधीक्षण अभियंता, विद्युत ग्रामीण, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, निर्माण खंड शामिल है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

टॉप डायरेक्टर्स में शामिल हुए अनुराग सिंह

एक से बढ़कर एक कॉमेडी और पीरियड वॉर जॉनर...

सिर्फ फिल्म नहीं, कड़वा सच है अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू जब भी...

सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह

सुभाष शिरढोनकर जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी विशेषता...

पर्सनल ब्रांडिंंग का डिजिटल रायतां

मैं 'आर्यन' उर्फ 'आर्यन ओपी' को समझा रहा था...

हिंदू मंत्रियों के जरिए रिश्तों को धोने की जुगत

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में तारिक रहमान के रूप में...
spot_imgspot_img