Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

बिहार में RJD मुख्यालय की छह टन वाली ‘लालटेन’ का लालू करेंगे अनावरण

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: राजधानी पटना में राष्ट्रीय जनता मुख्यालय में छह टन का विशाल लालटेन का स्टैच्यू लगाया गया है। राजद का चुनाव चिह्न लालटेन का उद्घाटन जल्द ही राजद प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव करेंगे।

अनावरण से पहले मुख्यालय परिसर में आम लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। विशाल लालटेन की प्रतिमा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, चारा घोटाला मामले में सीबीआई अदालत में बयान के बाद लालू यादव लालटेन का अनावरण करेंगे।

आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी के मुताबिक लालू प्रसाद यादव कोर्ट में गवाही देने दिल्ली से पटना आ रहे हैं, उन्होंने हमेशा अदालत के निर्देश का पालन किया है।

लालू अदालत में पेश होने के बाद एक या दो दिन पटना में रहेंगे। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव की पहल पर बनी लालटेन का अनावरण इस अवसर पर किया जा सकता है।

लालू यादव के नजदीकी सूत्रों ने बताया कि लालटेन स्टैच्यू के अनावरण के मौके पर लालू यादव जाति आधारित जनगणना का मुद्दा भी उठाएंगे।

जाति आधारित जनगणना का लालू यादव ने किया समर्थन

पिछले दिनों दिल्ली से पटना पहुंचे लालू यादव ने जाति आधारित जनगणना का समर्थन किया था। बिहार दौरे पर गए लालू प्रसाद यादव ने कहा था।

‘जब वह सांसद थे, तब उन्होंने लोकसभा में जाति आधारित जनगणना के मसले को उठाया था। उस वक्त अरुण जेटली ने लिखित आश्वासन दिया था और हम इसे लेकर बहुत आशान्वित थे।

यह जनसंख्या और आर्थिक स्थिति को समझने के लिए किया जाना चाहिए। बता दें कि बिहार सरकार और विपक्ष दोनों जाति आधारित जनगणना कराने की मांग कर रहे हैं।

इस बाबत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद नेता तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री से मुलाकात कर जाति आधारित जनगणना कराने की मांग की थी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img