Friday, February 20, 2026
- Advertisement -

लालू यादव की किडनी 25 फीसदी ही कर रही है काम: डॉक्टर उमेश

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव की स्वास्थ्य को लेकर उनका इलाज कर रहे डॉक्टर उमेश प्रसाद ने बड़ी और अहम जानकारी दी है। डॉक्टर उमेश प्रसाद के अनुसार लालू प्रसाद यादव की किडनी सिर्फ 25 फीसदी ही काम कर रही है। ऐसे में आगे के दिनों में उनकी स्थिति और खराब हो सकती है। बता दें कि लालू फिलहाल रिम्स में भर्ती हैं और वे मधुमेह और गुर्दे की बीमारी से ग्रसित हैं।

उमेश प्रसाद ने शनिवार को एएनआई से बातचीत में कहा कि लालू प्रसाद यादव की किडनी 25 फीसदी ही फंक्शनिंग है। यह स्थिति अलार्मिंग इस वजह से है क्योंकि इस स्थिति में कभी भी उनके किडनी की फंक्शनिंग अचानक से बंद हो सकती है। ऐसा आने वाले 2-4 महीनों में हो सकता है। इसकी कोई सटीक प्रेडिक्शन नहीं की जा सकती है।

उन्होंने कहा कि जिस रफ्तार से उनकी बीमारी बढ़ रही है, वह चिंताजनक है। उन्हें 20 साल से मधुमेह भी है, ऐसे में अंदर-अंदर ऑर्गन का डैमेज होना काफी पहले से शुरू हो चुका है। इसलिए अभी फिलहाल उन्हें काफी देख-रेख की जरूरत है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP News: मोहन भागवत की CM Yogi और Deputy CM से मुलाकात, सियासी हलचल तेज

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख...

PM Modi का AI Impact लीडरशिप सम्मेलन 2026 में भाषण, मानव केंद्रित AI और जिम्मेदारी पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने AI...

UP News: डॉ. मोहन भागवत का बयान, मंदिरों की आय जन कल्याण के लिए हो और BJP सरकार को संघ नहीं चलाता

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक...
spot_imgspot_img