Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

आईटीबीपी के जवान का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार

  • लद्दाख में हार्ट अटैक से हो गयी थी मौत
  • सैनिक सम्मान के साथ किया अंतिम संस्कार, भाई ने दी मुखाग्नि

जनवाणी संवाददाता |

अमीनगर सराय: क्षेत्र के चिरचिटा गांव के आईटीबीपी के जवान की लद्दाख में हुई हार्ट अटैक से मृत्यु के बाद जवान के पािर्थव शरीर को उसके गांव में लाया गया और सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। जवान को उसके भाई ने मुखाग्नि दी। जवान की मौत से परिवार व ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गयी है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

44 8

चिरचिटा गांव का जवान सोहनबीर भड़ाना आईटीबीपी में लद्दाख क्षेत्र में तैनात था। जवान को शनिवार को हार्ट अटैक आया, जिसमें जवान कि उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। रविवार को जवान का पार्थिव शरीर ितरंगे में लिपटा हुआ उसके गांव पहुंचा तो हर किसी की आंखों में आंसू आ गए। जहां सभी ग्रामवासियों की नम आंखों के सामने पार्थिव शरीर को सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। हर कोई जवान अमर रहे के नारे लगा रहा था। जहां जवान को सलामी दी गई उसके बाद उसके छोटे भाई व यूपी पुलिस के जवान मोहनबीर ने उसको मुखाग्नि दी। वहीं शहीद जवान सोहनबीर के दो बच्चे, जिनमें एक बेटा ओर एक बेटी है। वहीं परिवार में बड़ी बहन ओर छोटा भाई है। जवान की आकस्मिक मृत्यु से परिजनों सहित गाव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

spot_imgspot_img