- सफाई कर्मचारियों के विभिन्न संगठनों ने सीएम को भेजा ज्ञापन
जनवाणी संवाददाता |
देवबंद: उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय एवं राज्य सफाई कर्मचारी संघ व राष्ट्र वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा शाखा ने लखनऊ में सफाई कर्मचारियों पर हुए लाठीचार्ज की कड़े शब्दों में निंदा की है। साथ ही ही प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन प्रेषित कर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
गुरुवार को कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राहुल वाल्मीकि के नेतृत्व में संगठन से जुड़े लोग एसडीएम कार्यालय पहुंचे और एसडीएम राकेश कुमार की गैर मोजूदगी में उनके स्टेनो को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में 25 मई को लखनऊ के गोमती नगर में सफाई कर्मचारियों पर बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किए जाने की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इसके जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करने की मांग की है।
राहुल वाल्मीकि व महामंत्री दीपक चंचल ने संयुक्त रुप से कहा की सरकार को चाहिए की पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी पुलिस अधिकारियों व पर कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई करे। साथ ही घटना में मारे गए कर्मचारी के परिवार को उचित मुआवजा और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में राजू बिरला, सन्नी वाल्मीकि, राजू कांडा, अविनाश आदि मौजूद रहे।

