Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

नवरात्र पर आटोमोबाइल सेक्टर पर बरसेगी लक्ष्मी

  • चार पहिया वाहनों से लेकर दो पहिया वाहनों की बंपर बुकिंग
  • अष्टमी और नवमी के दिन होगी डिलीवरी
  • मारुति और हुंडई समेत सभी शोरूम पर चल रही एडवांस बुकिंग

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: पिछले कई सालों से आर्थिक संकट से जूझ रहे बाजार अब अच्छी स्थिति में हैं। कोरोना के कारण हुआ नुकसान अब पूरा होता दिखाई दे रहा है। कार बजार की बात करें तो कार बाजार में इस समय रौनक छाई हुई है। नवरात्र के चलते अभी तक सैकड़ों की संख्या में फोर व्हीलर और टू व्हीलर बुक हो चुके हैं। अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस बार कार बाजार में जमकर धनवर्षा होगी। अभी तक बुक हो चुकि गाड़ियों की डिलीवरी इसी सप्ताह नवरात्र को ही देनी है।

बता दें कि कोरोना के कारण पिछले दो साल से सभी बाजार चाहे वह कपड़ा बाजार हो, खेल उपकरण का हो या कोई अन्य बाजार हो सभी को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा था, लेकिन इस साल की बात करें तो व्यापारियों को काफी राहत मिल रही है। सभी बाजारों में रौनक दिखाई पड़ रही है। कार बाजार की बात करें तो यहां अच्छी खासी रौनक है। नई गाड़ी लोगों को लुभा रही है और यहां बाजार पर महंगाई का भी कोई असर दिखाई नहीं पड़ रहा है।

पिछले साल के मुकाबले इस साल गाड़ियों की खूब खरीदारी हो रही है। शहर में सभी गाड़ियों के शोरूम पर लाइन लगाकर लोग गाड़ी लेने पहुंच रहे हैं। चाहे वह फोर व्हीलर हो या टू व्हीलर सभी जगहों पर काफी भीड़ दिख रही है। अब नवरात्र की बात करें तो पिछले दो दिन से शोरूम पर सैकड़ों की संख्या में गाड़ियां बुक हो चुकी हैं, जो आखिरी नवरात्र तक डिलीवर की जानी हैं। नवरात्र के दिनों में लोग मकान, गाड़ियां आदि खरीदना पसंद करते हैं। यह शुभ माना जाता है।

पहले तीन दिन में ही बिकी 24 से अधिक गाड़ियां

मेवला फाटक स्थित महिंद्रा शोरूम के जीएम पवन सिंह ने बताया कि नवरात्र के चलते काफी संख्या में लोग गाड़ियां खरीद रहे हैं। अष्टमी और नवमी पर डिलीवरी के लिये भी लोग गाड़ियां बुकिंग करा रहे हैं। जिसकी संख्या अच्छी खासी है। उम्मीद है कि आने वाले नवमी तक 100 गाड़ियां सेल हो सकती हैं। मंगलवार को भी उनकी ओर से कई ग्राहकों को गाड़ियां दी गर्इं। पहले तीन नवरात्र की बात करें तो 24 से अधिक गाड़ियां सेल हो चुकी हैं।

150 से अधिक गाड़ियां बुक

दिल्ली रोड स्थित मारुति के राधा गोविंद आॅटोमोबाइल प्राइवेट लिमिटेड के जीएम जफर ने बताया कि उनके यहां इस माह की ही बात की जाये तो अभी तक 50 से अधिक गाड़ियां बुक हो चुकी हैं और नवरात्र की में जो डिलीवरी देनी है। उनकी संख्या 150 से अधिक है। इन गाड़ियों में वेगनआर, आॅल्टो के10, स्विफ्ट डिजायर, मारुति के सभी मॉडल पसंद किये जा रहे हैं। पिछले साल के मुकाबले इस साल काफी अच्छी सेल हो रही है। नवरात्र की बात करें तो ज्यादातर लोग नवरात्र में ही डिलीवरी मांग रहे हैं। जो गाड़ियां पिछले माह बुक हुर्इं थी। वह इसी सप्ताह नवरात्र तक उपलब्ध हो जाएंगी, लेकिन जो गाड़ियां देरी से बुक हुर्इं हैं। उनमें समय लग सकता है, लेकिन ग्राहकों का अच्छा रिस्पोंस मिल रहा है।

महिंद्रा की बुकिंग जबरदस्त

दिल्ली रोड स्थित महिंद्रा शोरूम के सेल्स मैनेजर जीवित्या गौतम ने बताया कि उनके यहां इस समय काफी अच्छी बुकिंग चल रही है। कंपनी की ओर से नये मॉडल भी लॉच किये जा रहे हैं जो ग्राहकों को काफी पसंद आ रहे हैं। नवरात्र में ही 50 से अधिक गाड़ियों की डिलीवरी देनी हैं। लोग अभी भी लगातार गाड़ियां बुकिंग कराने आ रहे हैं। जिसमें स्कॉर्पियो, एक्सयूवी 300, 500 और बोलेरो आदि मॉडल शामिल हैं। पिछले साल के मुकाबले इस साल नवरात्र में अच्छी बुकिंग है और गाड़ियों की सेल अच्छी है। ग्राहक भी प्रतिदिन गाड़ियों के बारे में जानकारी लेने पहुंच रहे हैं और गाड़ियां बुक करा रहे हैं।

दू व्हीलर की बंपर बुकिंग, शोरूम पर लगी भीड़

चार पहिया वाहनों के साथ साथ दो पहिया वाहनों की बुकिंग भी बंपर हो रही है। दिल्ली रोड स्थित होंडा शोरूम, गढ़ रोड स्थित बजाज व होंडा के शोरूम पर दो पहिया वाहनों की भी खूब बुकिंग हो रही है। नवरात्र के मौके पर प्रतिदिन अच्छी संख्या में वाहन खरीदे जा रहे हैं। एक्टिवा व अन्य कंपनियों की स्कूटी भी खूब बिक रही हैं। पेट्रोल के अलावा इलेक्ट्रोनिक स्कूटी की भी खूब सेल है। गढ़ रोड स्थित इलेक्ट्रोनिक स्कूटी के शोरूम के संचालक किशोर वाधवा ने बताया कि पहले तीन नवरात्र में ही उनके यहां 25 से अधिक स्कूटी बिक चुकी हैं और बुक हो चुकी हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: माननीय कांशीराम की जयंती पर सुमन अर्पित कर केक काटकर मनाया जन्मदिवस

जनवाणी संवाददाता । मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र स्थित गुप्ता...

UP: सीएम योगी का कड़ा निर्देश, पुलिस भर्ती परीक्षा में विवादित प्रश्न पर बैन

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश पुलिस में उप निरीक्षक...

Jammu And Kashmir: उड़ी में रातभर ऑपरेशन, पाकिस्तानी आतंकवादी ढेर, घुसपैठ नाकाम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के उड़ी सेक्टर में...
spot_imgspot_img