Monday, April 6, 2026
- Advertisement -

शिक्षकों ने सीखी विज्ञान की व्यवहारिक गतिविधियां

  • श्री सत्यनारायण इंटर कॉलेज में चल रही कार्यशाला

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: श्री सत्यनारायण इंटर कॉलेज में चल रही जनपद स्तरीय विज्ञान शिक्षण कार्यशाला के दूसरे दिन शिक्षकों को हवा का दबाव, पिस्टन प्रणाली, तापमापी, चुम्बकीय प्रभाव और उष्मारोधी गतिविधियों को व्यवहारिक और सरल ढंग से समझाया।

कार्यशाला के दूसरे दिन श्री सत्यनारायण इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा ने कहा कि सौभाग्य से ही ऐसे विद्वान लोगों से सीखने का अवसर मिलता है। अत: कार्यशाला में उपस्थित सभी शिक्षक साथी विज्ञान से सम्बन्धित ज्ञान प्राप्त कर शिक्षण कार्य में लाभ उठाएं। मेरठ से आए वैज्ञानिक दीपक शर्मा ने शिक्षकों को हवा का दबाव, पिस्टन प्रणाली, तापमापी तथा चुम्बकीय प्रभाव और ऊष्मारोधी गतिविधियों को व्यवहारिक प्रशिक्षण बहुत ही सरल ढंग से सबको समझाया जिसको कार्यशाला में उपस्थित सभी अध्यापको ने साथ-साथ सीखा और करके भी दिखाया। इस कार्य मे उनको सहयोग सचिन कुमार, खिरद जहरा जै़दी और मानवी ने किया।

श्री जैन कन्या इंटर कॉलेज की शिक्षिका रूमा गर्ग ने रिपोर्ट पढ़ी। मंच का संचालन विनीत कुमार गुलाटी तथा अनिल कुमार कश्यप ने संयुक्त रूप से किया। कार्यशाला में विनीत कुमार गुलाटी प्रधानाचार्य आरडी इंटर कॉलेज, सिक्का सिलावर समन्वयक जिला विज्ञान क्लब शामली, अनिल कुमार शर्मा, प्रधानाचार्य सत्यनारायण इंटर कॉलेज सहित सम्पूर्ण जनपद के अनेक कॉलेजो के विज्ञान अध्यापकों ने प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर घनश्याम सारस्वत, अश्वनी कुमार, अक्षय जिन्दल, आशु राणा, मनोज कुमार, ज्योति, अंशु राणा, नीतू बालियान, सोनिया, विजय कुमार, वेदप्रकाश वर्मा, मनोज शर्मा, मनोज भारद्वाज, साकेत निर्वाल, छवि शर्मा, अंजली जैन, ज्योति तायल, नीतू, साक्षी, सोनिया सिंघल, अमित कुमार, मोहित मित्तल, अरविन्द कुमार, लोकेश वर्मा, विकास, नरेश आदि उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र की गंगा...

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, सात की मौत, कानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img