Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

गौ वंश छुट्टा छोड़ने वालों पर शिकंजा कसने की तैयारी

  • जिलाधिकारी ने दिए गौ वंश का ईयर ट्रैग ट्रेस करने निर्देश
  • जनपद के नोडल अधिकारी ने नियंमित जांच के दिए निर्देश

जनवाणी संवाददाता |

शामली: जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार की देर रात कलक्ट्रेट स्थित सभागार में एक से 10 जनवरी तक बेसहारा गोवंश संरक्षण के लिए संचालित विशेष अभियान के दृष्टिगत जनपद स्तरीय अनुश्रवण, मूल्यांकन एवं समीक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।

इस दौरान जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी एवं निकाय के अधिशासी अधिकारी को प्रत्येक विकास खंड में एक-एक नव गौ आश्रय स्थल संचालित करते हुए खुले में विचरण कर रहे निराश्रित गोवंश को दस जनवरी तक संरक्षित कराने के निर्देश दिए।

जिससे जनपद को निराश्रित गोवंश मुक्त किया जा सके। उन्होंने मुख्यमंत्री निराश्रित/ बेसहारा गोवंश सहभागिता योजना के अंतर्गत सुपुर्दगी में दिए गए गोवंश को संबंधित पशुपालकों द्वारा छुट्टा छोड़ने की दशा में गोवंश का ईयर टैंग ट्रैस करते हुए संबंधित के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही अमल में लाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कह कि प्रत्येक गोवंश आश्रय स्थलों पर संरक्षित निराश्रित गोवंश को शीत ऋतु में ठंड से बचाव के लिए झूल तिरपाल, बोरे की समुचित व्यवस्था की जाए ताकि ठंड के कारण किसी भी गोवंश की मृत्यु न हो सकें। साथ ही, संरक्षित गोवंश को भूसे के साथ-साथ अगोला, हरा चारा दिया जाए जिससे गोवंश कुपोषित होने से बचा रहे।

बैठक में नामित जनपद के नोडल अधिकारी डा. आनन्द कुमार ने खंड विकास अधिकारी एवं पशु चिकित्साधिकारी डा. यशवंत सिंह को निर्देश दिये कि जनपद में संचालित अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल, बाबरी, बन्तीखेडा व इस्सोपुटील में संरक्षित गोवंश की अधिक संख्या होने के दृष्टिगत नव निर्मित वृहद गौ संरक्षण केन्द्र, नौगोवा पट्टी, थानाभवन को तत्काल संचालित कराते हुए कुछ गोवंश शिफ्ट कराया जाए।

गोवंश आश्रय स्थलों का निरीक्षण करते हुए संरक्षित गोवंश की संख्या से मुख्य पशुचिकित्साािकारी को नियमित रूप में अवगत कराया जाए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img