जनवाणी ब्यूरो |
गोरखपुर: गोला तहसील के लेखपाल संघ का चुनाव सम्पन्न हुआ। उपशाखा गोला कार्यकारिणी गोला का चुनाव निर्वाचन अधिकारी विवेक सिंह जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष व सहायक चुनाव अधिकारी अश्वनी सिंह, तहसील अध्यक्ष खजनी रामशब्द सिंह, तहसील अध्यक्ष बांसगांव विजय सिंह यादव, तहसील अध्यक्ष बांसगांव के देख रेख में सम्पन्न हुआ। जिसमें अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्षक नितेश मिश्रा, कनिष्ट उपाध्यक्ष भीमसेन पटेल, मंत्री उपेन्द्र कुमार, उपमंत्री रामकरन, कोषाध्यक्ष, मुन्ना लाल, आय व्यय निरीक्षक राहुल सिंह निर्वाचित हुए।


