जनवाणी संवाददाता |
बिनौली: क्षेत्र के शाहपुर बाणगंगा गांव के जंगल में मंगलवार की रात्रि तेंदुए ने एक निराश्रित गौवंश का शिकार कर उसे मौत के घाट उतार दिया।
सुबह खेतों पर गए किसानों ने जंगल में मृतक गौवंश को देखा तो उनके होश उड़े गए। उन्होंने गांव आकर ग्रामीणों को तेंदुए की जानकारी देकर खेतों पर अकेले नही जाने का एलाउंसमेन्ट कराया।
डीएफओ बागपत को श्रवण गिरि, अमित उर्फ भूरा, बिजेंद्र गुर्जर, तुषार आदि ग्रामीणों ने जंगल मे तेंदुए के होने की सूचना देकर उसे पकड़ने के लिए पिंजरा लगवाने की मांग की है।