Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

तेंदुए ने बछड़े को बनाया निवाला ग्रामीणों में पसरी दहशत

  • क्षत विक्षत अवस्था मे बछड़े का शव बरामद

जनवाणी संवाददाता  |

भोपा:  कस्बे में तेंदुए की आहट से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है बीते शनिवार की रात तेंदुए ने एक बछड़े को निशाना बनाकर उसका शिकार कर लिया जिससे ग्रामीणों में दहशत पसर गयी है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की गुहार लगाई है। वही कुछ ग्रामीण घटना को कुत्तों के हमले से जोड़कर देख रहे है शनिवार को क्षेत्र के अथाई वजीराबाद मार्ग पर तेंदुए की विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी पूरे दिन यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा था। पूर्व में भी वन्यजीवों को क्षेत्र में देखा गया है लगभग दो सप्ताह पूर्व जौली क्षेत्र में भी तेंदुए का वीडियो वायरल हुआ था।

WhatsApp Image 2022 03 20 at 11.03.28 AM 1

 

Weekly Horoscope: क्या कहते है आपके सितारे साप्ताहिक राशिफल 20 मार्च से 26 मार्च 2022 तक |

कस्बा भोपा में बिजलीघर के सामने स्थित कालू के कोल्हू में भोपा निवासी हरेंद्र खोई झोंकने का काम करता है और कोल्हू में ही झोपड़ी डालकर अपनी पत्नी प्रमिला व बच्चो के साथ रहता है उसने झोपड़ी के सामने ही दूध के लिए पशु पाल रखे हैं होली का त्यौहार होने के कारण तीन दिन से रात के समय वह पशुओं को चारा डाल कर भोपा स्थित अपने निवास पर चला जाता था|

वही हनीफ नामक वृद्ध कोल्हू की देखभाल के लिए वहीं पर रहता था बीते शनिवार की देर रात वह पशुओं को चारा डालकर पत्नी और बच्चो को लेकर अपने निवास पर चला गया देर रात तेंदुए ने वहां बंधे एक बछड़े को अपना निवाला बना लिया रविवार सुबह जब हरेंद्र पशुओं को चारा डालने के लिए कोल्हू में पहुंचा तो उसने बछड़े का क्षत-विक्षत शव देखकर शोर मचाया जिस पर ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई और बछड़े के शव को देखकर ग्रामीणों में दहशत पसर गई वही हनीफ का कहना है कि उसने देर रात वहां से कुत्तों को भागते हुए देखा था इस कारण ग्रामीण घटना को कुत्तों के हमले से जोड़कर देख रहे हैं

पेड़ पर चढ़े तेंदुए का वीडियो हुआ था वायरल

बीते शनिवार को भोपा क्षेत्र के अथाई से वजीराबाद मार्ग पर जंगल में तेंदुआ दिखाई देने से लोगों मे दहशत फैल गई थी। किसी किसान ने तेंदुए की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी थी। वायरल वीडियो में तेंदुआ पेड़ पर चढ़कर बैठा हुआ नजर आ रहा है।

जैसे ही किसान के ट्रैक्टर की आवाज तेंदुए को सुनाई पड़ी,वह पेड़ से उतर कर गन्ने के खेतों में जा घुसा। जंगल में तेंदुआ दिखाई देने की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। जिससे किसानों में दहशत पसर गई थी लगभग दो सप्ताह पूर्व भी जौली क्षेत्र में तेंदुए को दिखाई देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था तभी से ग्रामीण क्षेत्र में तेंदुए की दहशत से लोग भयभीत हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img