Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

नए साल में शुरू होगा तेंदुआ रेस्क्यू सेंटर का निर्माण

  • रेस्क्यू सेंटर के लिए मेरठ द्वारा बनाया नक्शा हुआ पास
  • इलाज के अभाव में अब नहीं जाएगी वन्य जीव की जान

जनवाणी संवाददाता  | 

मेरठ: उत्तर प्रदेश की ओर से चार जिलों में तेंदुआ रेस्क्यू सेंटर बनाए जाने को हरी झंडी दी थी। योजना के तहत नए साल में सबसे पहले हस्तिनापुर में यह रेस्क्यू सेंटर बनाया जाएगा। मेरठ की तर्ज पर अन्य तीन जिलों में चित्रकूट इटावा, पीलीभीत और महाराजगंज में तेंदुआ रेस्क्यू सेंटर का निर्माण किया जाएगा। सूत्रों की माने तो मेरठ के हस्तिनापुर में बनने वाले तेंदुआ रेस्क्यू सेंटर पर पांच करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

बता दें कि यूपी में बाघों और तेंदुओं के आबादी में आने की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। जंगल से सटे इलाकों में मानव पर पालतू पशुओं पर हमले भी आए दिन हो रहे है। जिससे देखते हुए सरकार की ओर से चार जिलों में यह रेस्क्यू सेंटर बनाए जाने की अनुमति प्रदान की गई है। रेस्क्यू सेंटर में वन्य जीव चिकित्सकों के अलावा प्रशिक्षित स्टाफ और वन्य जीवों को पकड़ने के लिए जरूरी उपकरण व वाहन भी रहेंगे।

नजदीक में ही रेस्क्यू सेंटर होने पर उन्हें अपेक्षाकृत कम समय में पकड़कर भेजा जा सकेगा। जिससे मानव वन्य जीव संघर्ष में भी कमी आएगी। रेस्क्यू सेंटर के लिए हस्तिनापुर में पहले से ही जमीन चिह्नित है। रेस्क्यू सेंटर बनने के बाद पश्चिमी यूपी के विभिन्न जिलों से रेस्क्यू कराने के बाद तेंदुओं का उपचार करना होता था, लेकिन उन्हें सीधा चिड़ियाघर भेज दिया जाता था मगर अब आसपास के जिलों से रेस्क्यू कराने के बाद तेंदुओं का समय रहते उपचार होगा और उन्हें पूरी तरह स्वस्थ्य होने के बाद पुन: स्थानीय जंगलों में जोड़ा जाएगा।

डीएफओ राजेश कुमार का कहना है कि रेस्क्यू सेंटर के लिए शासन की ओर से हरी झंडी मिल चुकी है। पहला सेंटर मेरठ में बनेगा। नए साल में इसका कार्य शुरू होने की उम्मीद की जा रही है।

मेरठ सेंटर से यह जिले है अटैच

गाजियाबाद, नोएडा, हापुड़, अमरोहा, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, शामली समेत 10 और जिलों को मेरठ सेंटर से जोड़ा जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img