जनवाणी संवाददाता |
कांधला: ब्लॉक के गांव खंद्रावली में बाबू जवान इंटर कॉलेज में कक्षा 9 से 10 तक के बच्चों को आओ मिलकर स्कॉलरशिप पाए। अभियान के तहत मौलाना आजाद फाउंडेशन, अल्पसंख्यक विभाग, समाज कल्याण विभाग और श्रम विभाग द्वारा दी जाने वाली स्कॉलरशिप के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई और स्कॉलरशिप का फार्म भरवाते के समय किन-किन चीजों का ध्यान रखना है।
क्या-क्या सावधानियां बरतनी है और स्कॉलरशिप ना आने के क्या-क्या कारण होते हैं और फार्म भरवाते समय अपने जाति मूल निवास और आधार कार्ड में नाम जन्मतिथि और अन्य जानकारियां को ध्यान से चेक करना चाहिए और अन्य जानकारी दी गई गयी। जिसमें स्कूल का पूरा स्टाफ एवं प्रधानाचार्य और लगभग मौजूद रहे। इसके पश्चात खंद्रावली में मुस्लिम भट्टा मजदूरों के बीच संगठन की मीटिंग की गई, जिसमें श्रम विभाग द्वारा चलाई जा रही मेधावी छात्रवृत्ति योजना की जानकारी दी गई।
जिन मजदूरों के श्रम विभाग में पंजीकरण हेतु फार्म भरवाए गए थे उनकी सूची बनाकर मजदूरों को इकट्ठा कर श्रम विभाग में पंजीकरण कराने हेतु विभाग तक जाने की योजना बनाई गई और संगठन में लोगों ने सोमवार को जाने की तिथि निश्चित की गई। इसके पश्चात गुर्जरपुर में समुदाय के लोगों के बीच में श्रम विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं एवं छात्रवृत्ति योजना के बारे में जानकारी दी गई और टीम से कुर्बान अली, यासमीन खान, राहुल शेरवाल मौजूद रहे।

