Thursday, March 26, 2026
- Advertisement -

बलरामपुर नगर पालिका के सीमा विस्तार हेतु नगर विकास मंत्री को लिखा गया पत्र

जनवाणी ब्यूरो |

बलरामपुर: बलरामपुर नगर पालिका के सीमा विस्तार हेतु नगर विकास मंत्री एके शर्मा द्वारा आश्वासन दिया गया है। बलरामपुर के विकास पुरुष सदर विधायक पल्टूराम के नेतृत्व में समाजसेवी,भाजपा नेता डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ एंव डीपी सिंह बैस ने 7 सितम्बर को नगर विकास एवं स्थानीय निकाय मंत्री ए के शर्मा को अवगत कराया कि बलरामपुर नगर पालिका सीमा विस्तार की पत्रावली शासन स्तर पर कई महीनों से लंबित है उन्होंने नगर विकास मंत्री से प्रार्थना पत्र लिखकर नगरपालिका बलरामपुर के सीमा विस्तार हेतु अनुमति प्रदान करने की मांग की है जिस पर नगर विकास मंत्री द्वारा बलरामपुर नगर पालिका के सीमा विस्तार हेतु आश्वासन दिया गया है। सदर विधायक पल्टूराम ने कहा कि बलरामपुर नगर पालिका के सीमा विस्तार की अनुमति मिलते ही परिसीमन का कार्य शुरू हो जायेगा।

बलरामपुर नगर पालिका का सीमा विस्तार होने से इन राजस्व ग्राम के लोगों को नगरीय सुविधा का लाभ मिलेगा। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी डी पी सिंह बैंस ने बताया कि नगरीय विकास मंत्री एके शर्मा द्वारा बलरामपुर नगर पालिका के सीमा विस्तार में राजस्व ग्राम कलवारी,विशुनीपुर, विशुनापुर, सिरसिया, महादेव मिश्र, धुसाह, सेखुईकला, कोयलिया, बलरामपुर देहात को शामिल किया गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

क्यों बढ़ रहा है किडनी रोग?

डॉ रूप कुमार बनर्जी, होमियोपैथिक चिकित्सक आधुनिकता और शहरी जीवनशैली...

स्वस्थ तन मन के लिए क्या करें

नीतू गुप्ता मनुष्य जब तक जवान रहता है, वह सोचता...

वो गैस आ नहीं रही, ये गैस जा नहीं रही

गैस से वे पहले ही परेशान थे। चौबीसों घंटे...

लिखा जा रहा नारी शक्ति का नया अध्याय

भारत का लोकतंत्र एक नए मोड़ पर खड़ा है...

पर्यावरण अनुकूल बने ईवी

जलवायु परिवर्तन आज मानव सभ्यता के सामने सबसे बड़ी...
spot_imgspot_img