Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

लाइसेंस निरस्त, फिर भी मरीजों का उपचार कर रहे हॉस्पिटल

  • मरीजों की जान को खतरा मंडरा रहा

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: सीएमओ द्वारा हॉस्पिटल के लाइसेंस निरस्त व निलंबित होने के बाद कई हॉस्पिटल संचालक मरीजों का उपचार कर रहे हैं। जिससे मरीजों की जान को खतरा मंडरा रहा है। जबकि सीएमओ ने आम लोगों से अपील की है कि बिना पंजीकृत चिकित्सालयों में अपने मरीज कर इलाज न कराए, ताकि किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े। सीएमओ डा. अशोक कटारिया का कहना है कि पिछले कई दिनों से लगातार शिकायत मिल रही है कि हॉस्पिटल का लाइसेंस कैंसिल होने के बाद कई हॉस्पिटल मरीजों का उपचार करवा रहे हैं। उनके खिलाफ जांच कराई जा रही है।

इसके बाद संबंधित थाने में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। सीएमओ ने जिले में संचालित पंजीकृत हॉस्पिटलों के खिलाफ प्राप्त शिकायत व भौतिक निरीक्षण के बाद शास्त्री नगर स्थित प्रमोद हॉस्पिटल, सरस्वती हॉस्पिटल, जेल चुंगी स्थित श्रीप्रेम मेमोरियल हॉस्पिटल, गढ़ रोड स्थित नीलकंठ हॉस्पिटल, सुपर मेक्स हॉस्पिटल, इंडियन हॉस्पिटल, कंकर खेड़ा स्थित एबीएस हॉस्पिटल, परीक्षितगढ़ स्थित प्रिया हॉस्पिटल, दिल्ली रोड स्थित कायाकल्प हॉस्पिटल के लाइसेंस निरस्त किए।

इसके साथ जेल चुंगी स्थित गोस्वामी हॉस्पिटल, लोटस हॉस्पिटल के लाइसेंस निलबिंत किए। इसके साथ परीक्षितगढ़ में श्री नारायण हॉस्पिटल, जेबीएमआर हॉस्पिटल, मेरठ मेडिको सेंटर के लाइसेंस निरस्त करके रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसके बाद भी कुछ हॉस्पिटल संचालक मरीजों का उपचार कर रहे हैं। जिससे मरीजों की जान का खतरा मंडरा रहा है। सीएमओ डा. अशोक कटारिया का कहना है कि शिकायत मिलने पर टीम बनाकर जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

एडीएम ने कराई भूमि की पैमाइश

मवाना: तहसील क्षेत्र में हो रहे हैं अवैध खनन को लेकर जनवाणी के अंक में खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग कुंभकर्णी की नींद से जागी। सोमवार को समाधान दिवस के बाद एडीएम सूर्यकांत त्रिपाठी ने क्षेत्र में हो रहे खनन पर अंकुश लगाने के लिए आलाधिकारियों के साथ क्षेत्र का दौरा कर खनन हुई भूमि की पैमाइश कराकर अधिकारियों को जुर्माना वसूलने के निर्देश जारी किए। हस्तिनापुर-मवाना में अवैध खनन के खिलाफ जनवाणी ने शनिवार के अंक में रात के अंधेरे में खनन माफियाओं के लिए सोना उगल रही मिट्टी शीर्ष को लेकर खनन माफिया के खिलाफ खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। सोमवार को जनवाणी अंक में प्रकाशित खबर का असर देखने को मिला। तहसील दिवस समापन के बाद रानी नंगला के जंगल में चल रहे अवैध रूप से खनन की सूचना पर एडीएम वित्त एवं राजस्व सूर्यकांत त्रिपाठी, एसडीएम अंकित कुमार व राजस्व विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने राजस्व विभाग की टीम को खनन करने वाले स्थान की नापतोल कर उसकी वसूली करने के आदेश दिए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img