जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: भगवंत कॉलेज आफ एजुकेशन में रोड सेफ्टी क्लब के तत्वाधान में सड़क सुरक्षा के लिए मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय से अध्यनरत समस्त छात्र छात्राओं को यात्रा के समय सुरक्षा नियमों का पालन कर सड़क दुर्घटनाओं के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम अधिकारी डा. कावेंद्र कुमार ने छात्रों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई। उन्होंने छात्रों से अपील करते हुए कहा कि आप अपने आसपास ओर अपने परिचितों को सड़क सुरक्षा के लिए जागरूक कर सड़क सुरक्षा में होने वाली दुर्घटनाओं को कम कर राष्ट्र सेवा में अपना सहयोग दे।

