Thursday, March 5, 2026
- Advertisement -

शराब माफिया पाशा पर कसा शिकंजा

  • संपत्ति जब्त होगी, पूर्व में पुलिस की मौजूदगी में सीओ पर किया था हमला
  • पत्नी ने कराया दुष्कर्म का मुकदमा, संपत्ति की जांच के आदेश
  • शराब माफिया रमेश प्रधान के दो मकानों पर लगाई सील

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: प्रशासन ने शराब माफियाओं के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है। हमेशा पुलिस का चहेता बना रहने वाला रमेश प्रधान का जादू अब खत्म हो गया है। पुलिस ने सोमवार को इसके दो मकानों को सील कर दिया है। वहीं, खरखौदा का शराब माफिया और हिस्ट्रीशीटर शहजाद उर्फ पाशा की संपत्ति भी जब्त की जाएगी। इस माफिया के खिलाफ उसकी पत्नी ने दुष्कर्म का मुकदमा भी दर्ज करा रखा है।

खरखौदा के हिस्ट्रीशीटर शहजाद उर्फ पाशा पर खरखौदा पुलिस हमेशा से मेहरबान रही है। जिस वक्त मेरठ के एसएसपी दिनेश चंद्र दुबे थे उस वक्त सीओ सदर देहात वीर कुमार पर लोहिया नगर में छापेमारी के दौरान इसने अपने साथियों के साथ मिलकर हमला कर दिया था। पुलिस ने इसकी कुंडली खंगाल ली है।

शातिर बदमाशों और शराब माफियाओं के खिलाफ चल रहे अभियान में अब इसका नंबर भी आ गया है। सोमवार को पाशा की पत्नी एसपी देहात अविनाश पांडेय से मिली और शिकायत करते हुए कहा था कि दुष्कर्म के मामले में विवेचक कोर्ट में पेश नहीं हो रहा है। इस पर एसपी देहात ने दारोगा को जमकर हड़काया था।

वहीं जिस कुख्यात शराब माफिया रमेश प्रधान के साम्राज्य में दाखिल होने से कभी खाकी 10 बार सोचती थी और जिसने पुलिस पर दर्जनों बार हमला करवाया था। उसी शराब माफिया के खिलाफ पुलिस ने आज फोर्स के भारी अमले की मौजूदगी में ब्रह्मपुरी क्षेत्र स्थित रमेश प्रधान के दो मकानों पर सीलिंग की कार्रवाई कर दी।

सीओ ब्रह्मपुरी अमित राय के साथ कई थानों की फोर्स और महिला पुलिस ने मंगतपुरा और सूयार्पुरम स्थित रमेश प्रधान के दो मकानों को सील कर दिया। सूयार्पुरम स्थित मकान में रह रहे प्रधान के परिवार को बाहर निकालते हुए परिवार के लोगों को घर से सिर्फ कपड़े ले जाने की अनुमति दी गई।

इसी के साथ रमेश प्रधान के कई वाहनों को भी कब्जे में लिया गया। सीओ ब्रह्मपुरी ने बताया कि आज सील की गई रमेश प्रधान की संपत्ति की कीमत लगभग एक करोड़ 10 लाख रुपये है।

उधर, पुलिस की कार्रवाई को लेकर मंगतपुरा स्थित रमेश के साम्राज्य से लेकर सूयार्पुरम तक रहने वाले उसके गुर्गों में हड़कंप मचा रहा। बताते चलें शासन के आदेश पर पुलिस माफियाओं द्वारा काली कमाई से बनाई गई संपत्ति को जब्त कर रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img