Thursday, April 23, 2026
- Advertisement -

कताई मिल को लेकर सात सदस्यीय कमेटी का गठन

  • कताई मिल में औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने के लिए प्रयास शुरू
  • सड़कों के निर्माण के लिए बनेगी सूची और प्रस्ताव विभाग होगा निर्धारित

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: जिला उद्योग बंधु की बैठक में डीएम के. बालाजी ने निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित प्रकरणों पर अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुये कहा कि इसको गंभीरतापूर्वक लेंने व समय सीमा के अंतर्गत ही प्रकरणों का निस्तारण किया जए। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्रों में सड़कों की मरम्मत व पुर्ननिर्माण के लिए सूची बनाकर बजट का आगणन प्रस्ताव व विभाग निर्धारित करने के निर्देश दिये। वहीं, बताया कि कताई मिल में औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने व उसका मूल्यांकन कराने के लिए शासन द्वारा एसीओ यूपीसीडा की अध्यक्षता में सात सदस्यीय कमेटी बनायी गयी है।

उद्योग बंधु की बैठक में 22 बिन्दुओं पर चर्चा हुयी। डीएम के संज्ञान में आया कि निवेश मित्र पोर्टल पर 140 प्रकरण लंबित है। जिसमें से 117 समय सीमा के अंतर्गत लंबित है तथा 23 समय सीमा के उपरांत लंबित है। डीएम ने जनपद के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में मरम्मत योग्य व पुर्ननिर्माण योग्य सड़कों की सूची व आगणन विभिन्न विभागों से समन्वय कर बनाने के लिए उपायुक्त उद्योग को निर्देशित किया।

सूची के साथ-साथ कौन सा विभाग/कार्यदायी संस्था इसको बनायेगी यह भी निर्धारित किया जायेगा। डीएम ने बताया कि कताई मिल जिसका कुल क्षेत्रफल करीब 90 एकड है को औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने के लिए व उसका मूल्यांकन करने के लिए शासन स्तर से एसीओ यूपीसीडा की अध्यक्षता में सात सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। औद्योगिक क्षेत्र विकसित होने से उद्यमियों को सुविधा होगी तथा मेरठ व उसके आसपास के क्षेत्रों को लाभ मिलेगा व रोजगार सृजन भी होगा।

डीएम ने बताया कि एक जिला एक उत्पाद कलस्टर डवलेपमेंट योजनान्तर्गत जिलें में एक्पोमार्ट व आधुनिक टेस्टिंग लैब बनाने के लिए मेरठ स्पोर्ट्स गुड्स एंड इक्यूपमेंट कलस्टर नाम से भेजे गये प्रस्ताव पर शासन से स्वीकृति मिल गयी है। जिसकी डीपीआर पर कार्य चल रहा है।

इससे स्पोर्ट्स गुड्स बनाने वाले उद्यमियों को बहुत मदद मिलेगी। बैठक में कुंडा रेलवे कॉसिंग से परतापुर रेलवे स्टेशन को जाने वाली सड़क को ठीक कराने के संबंध में डीएम के निर्देश पर अपर नगरायुक्त ने बताया कि इसका सर्वे कराकर नगर निगम की अगली बोर्ड बैठक में रखा जायेगा। वहीं, मोहकमपुर इंडस्ट्रीयल एरिया फेज में दिल्ली रोड के किनारे बने नाले की सफाई कराने की मांग पर डीएम के निर्देश पर अपर नगरायुक्त ने बताया कि कल सुबह सफाई के लिए नगर निगम की टीम व मशीन वहां पहुंच जायेगी व काम शुरू करा दिया जायेगा।

ग्राम सिखेड़ा में स्थापित औद्योगिक इकाइयों द्वारा नियमित विद्युत आपूर्ति के लिए औद्योगिक फीडर से जोडेÞ जाने की मांग पर विद्युत विभाग के अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में एसोसिएशन की सहमति का पत्र मिल गया है, अब यह कार्य प्रारंभ कराया जायेगा।

इस अवसर पर सीडीओ ईशा दुहन, सचिव एमडीए प्रवीणा अग्रवाल, अपर नगरायुक्त श्रद्धा शाण्डिलयान, उपायुक्त उद्योग वीके कौशल, आरएम यूपीएसआईडीसी, उपायुक्त श्रम दीप्तिमान भट्ट, आईआईए के चेयरमैन अनुराग अग्रवाल, कमल ठाकुर, राकेश रस्तोगी सहित अन्य अधिकारी व उद्यमी उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: सनसनीखेज मामला, IRS अधिकारी की बेटी की घर में हत्या, घरेलू सहायक पर शक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के अमर कॉलोनी...

खरगे के बयान पर सियासी संग्राम, भाजपा ने चुनाव आयोग का खटखटाया दरवाजा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का...

Saharanpur News: पुलिस ने मुठभेड़ में चोरी का आरोपी पकड़ा, पैर में लगी गोली

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना तीतरों पुलिस ने मुठभेड़ के...
spot_imgspot_img