Saturday, February 14, 2026
- Advertisement -

अवैध शराब व अस्लाह के साथ शराब तस्कर गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता |

चरथावल: पुलिस की ग्राम सैदपुरा कला के एक बाग में शराब तस्करों से मुठभेड़ हो गई मुठभेड़ के बाद पुलिस ने एक शराब तस्कर को मौके से गिरफ्तार किया है, जबकि उनके दो साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस ने मौके से 40 पेटी देसी शराब हरियाणा मार्का, एक तमंचा, कारतूस, यूरिया व एक बुलेरो पिकअप बरामद की है। पुलिस ने पकड़े गए शराब तस्कर का चालान कर जेल भेज दिया है।

चरथावल पुलिस को सूचना मिली कि चरथावल थाना क्षेत्र के ग्राम सैदपुरा के जंगल मे गुफरान के बाग में शराब तस्करों के द्वारा तस्करी कर हरियाणा प्रांत से लाई गई शराब से अपमिश्रित शराब तैयार की जा रही है सूचना मिलते ही चरथावल कार्यवाहक थानाध्यक्ष प्रमोद गिरी के नेतृत्व में कस्बा इंचार्ज योगेन्द्र चौधरी, हैड कांस्टेबल मनोज शर्मा, कांस्टेबल राहुल त्यागी, विकास शर्मा आदि ने छापेमारी की पुलिस को देखते ही शराब तस्करों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने एक शराब तस्कर को दबोच लिया, जबकि उसके दो साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए पकड़े गए।

शराब तस्कर ने अपना नाम अमित पुत्र विक्रम सिंह निवासी रसूलपुर कला थाना फतेहपुर सहारनपुर बताया, जबकि फरार आरोपियों का नाम साजिद पुत्र जहीर व एक अज्ञात बताया। पुलिस ने मौके से 36 पेटी शराब हरियाणा मार्का, तीन पेटी अपमिश्रित शराब, एक पेटी खाली बोतल, एक तमंचा, पांच लीटर अपमिश्रित दृश्य, शराब बनाने के उपकरण, 10 किलोग्राम यूरिया, एक बुलेरो पिकप बरामद की है। पुलिस ने पकड़े गए शराब तस्कर का चालान कर जेल भेज दिया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: नौजवानों में नाच-गाने का बढ़ता शौक समाज के लिए चिंताजनक: क़ारी गोरा

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: जमीयत दावतुल मुस्लिमीन के संरक्षक और...

UP: मुख्तार अंसारी के शूटर की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली दहशत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: बाराबंकी के थाना कोतवाली क्षेत्र के...

UP News: वाराणसी कचहरी में बम की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वाराणसी जिले की कचहरी में शुक्रवार...
spot_imgspot_img