- खेकड़ा थाना क्षेत्र के डूंडाहेड़ा चौकी के क्षेत्र में हुई मुठभेड़
जनवाणी संवाददाता |
बागपत: चमरावल गांव की घटना के बाद शराब तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। खेकड़ा थाना क्षेत्र के डूंडाहेड़ा चौकी क्षेत्र में थाना खेकड़ा पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें तस्कर घायल हो गया।
तस्कर को पुलिस ने दबोच लिया। उसके कब्जे से 89 पेटी शराब बरामद की है। एसपी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
खेकड़ा थाना पुलिस को सुबह तस्करों की डूंडाहेड़ा के पास सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस वहां पहुंची तो बदमाशो के साथ मुठभेड़ हो गयी।

मुठभेड़ में हरीश उर्फ बिट्टू पुत्र केशव नाई निवासी मवीकला थाना बागपत को गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ में तस्कर गोली लगने से घायल हो गया।

तस्कर के कब्जे से छोटा हाथी(मिनी ट्रक) में 89 पेटी संतरा मार्का हरियाणा की अवैध शराब व एक तमंचा व कारतूस बरामद किया है। एसपी अभिषेक सिंह का कहना है कि शराब हरियाणा से तस्करी कर लायी जा रही थी।
तस्कर का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। एसपी ने कहा कि शराब तस्करों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा।


जय जनवाणी