Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए जनपद में 113 प्रस्तावित केंद्रों की सूची जारी

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए जनपद में 113 प्रस्तावित केंद्रों की सूची जारी की गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय और राजकीय इंटर कॉलेज के के नोटिस बोर्ड पर उक्त केंद्रों की सूची चस्पा है। यदि किसी व्यक्ति को किसी केंद्र को लेकर आपत्ति है तो वह 14 दिसंबर की शाम पांच बजे तक दर्ज करा सकता है।

जिला विद्यालय निरीक्षक रवि दत्त ने बताया कि परीक्षाओं के लिए केंद्रों का निर्धारण आॅनलाइन प्रक्रिया के तहत किया गया है। जनपद के माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों द्वारा विद्यालयों के संबंध में परीक्षा केंद्र निर्धारण संबंधी आधारभूत सूचनाएं परिषद की वेबसाइट पर अपलोड की गई थी। उन्हीं के आधार पर माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा कंप्यूटरीकृत प्रक्रिया द्वारा निर्धारित किए गए 113 प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची (विद्यालय छात्र आवंटन सहित) परिषद की वेबसाइट से जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को प्राप्त हुई है।

यह सूची जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय सहारनपुर और राजकीय इंटर कॉलेज नेहरू मार्केट के नोटिस बोर्ड पर चस्पा है। साथ ही माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। परिषद की वर्ष 2023 की परीक्षा के लिए प्रस्तावित 113 परीक्षा केंद्रों की सूची में सम्मिलित किसी परीक्षा केंद्र के संबंध में यदि किसी छात्र, अभिभावक, प्रधानाचार्य, प्रबंधक को कोई आपत्ति या शिकायत हो तो इस संबंध में कारणों और साक्ष्यों सहित अपना प्रत्यावेदन ई-मेल आईडी पर आनलाइन एवं उसकी हार्ड कॉपी वाहक के माध्यम से 14 दिसंबर की शाम पांच बजे तक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में दर्ज करा सकता है। इसके बाद किसी आपत्ति पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img