Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

गैर मान्यता प्राप्त मदरसों की सूची विभागीय पोर्टल पर की जाएगी अपलोड : धर्मपाल सिंह

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ।: उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज विभाग के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने बुधवार को मुख्य भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में मदरसों के सर्वे कार्य के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि गैर मान्यता प्राप्त मदरसों की सूची विभागीय पोर्टल और मेला ऐप पर अपलोड की जाए ताकि अभिभावकों को मदरसों की सही स्थिति की जानकारी मिल सके और गलत संस्थान में बच्चे किसी भी प्रकार की भ्रांति या दिशाहीनता के शिकार न हो और उनका भविष्य प्रभावित न होने पाये।

अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि सर्वे में 8,441 गैर मान्यता प्राप्त मदरसे ज्ञात हुये है जिनमे लगभग 7,64,164 छात्र एवं छात्रायें पढ़ रहे है। यह बच्चे देश का भविष्य हैं और समाज की मुख्य धारा में इन्हें जोड़ने के लिए आवश्यक है कि इनको आधुनिक शिक्षा से जोड़ा जाय। ताकि बच्चों का भविष्य सुरक्षित हो सके। धर्मपाल सिंह ने बताया कि गैर मान्यता प्राप्त मदरसों के आर्थिक स्रोत का विवरण भी प्राप्त हो गया है जिसमें अधिकांश स्रोत का माध्यम चन्दा और जकात सूचित किया गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img