Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

Live Janwani News: जानिए, मुजफ्फरनगर में महापंचायत तो मेरठ ये चल रहा

जनवाणी ब्यूरो |

मेरठ: किसान महापंचायत को लेकर मेरठ हाई अलर्ट मोड पर है। जिले के बॉर्डर पर पुलिस फोर्स का पहरा लगाया गया है। सीसीटीवी कैमरों से कड़ी निगरानी करने की बात बताई जा रही है।

महापंचायत में उमड़ा सैलाब, दिखी किसान की ताकत

पुलिस के मुताबिक किसान महापंचायत में आवागमन को देखते हुए सुरक्षा के लिए पुलिस फोर्स लगाई गई है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है। मेरठ में दो सुपर जोन और छह जोन बनाए गए हैं, जिनकी मॉनिटरिंग एसपी देहात और एसपी सिटी कर रहे हैं।

10:08 AM, 05-SEP-2021                                                                                      

आबकारी महकमा भी अलर्ट

महापंचायत को लेकर आबकारी विभाग भी अलर्ट हो गया है। शासन से निर्देश मिलने के बाद जिला आबकारी अधिकारी आलोक कुमार की ओर से भी सभी लाइसेंसियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि सभी लाइसेंसी दुकानदारों को हिदायत दी गई है कि वह परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए दुकान खोलें। कहीं किसी तरह की विपरीत स्थिति बनती है तो तत्काल दुकान बंद कर दें और वीडियोग्राफी कराएं। उन्होंने बताया कि विभागीय टीमों को भी सक्रिय कर दिया गया है। वह भी संभावित स्थानों पर वर्दी में मौजूद रहकर अपनी ड्यूटी निभाएंगे।

10:15 AM, 05-SEP-2021                                                                                 

यूपी गेट पर इनका हो रहा है स्वागत

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रेस प्रभारी शमशेर राणा ने बताया कि किसानों के स्वागत के लिए यूपी गेट से मुजफ्फरनगर तक रास्ते में पड़ने वाले सभी गांवों में वॉलंटियर्स तैनात किए गए हैं। उनके स्वागत में कोई कमी न रह जाये इसके लिए मुजफ्फरनगर में खाने तथा जलपान के करीब 600 भण्डारे लंगर की व्यवस्था की गई है। साथ ही चिकित्सा सुविधा हेतु 20-25 मेडिकल कैंप लगाए गए हैं। साथ ही यह भी ध्यान रखा गया है कि इस गैर राजनीतिक राष्ट्रीय महापंचायत में कोई भी राजनीतिक दल का नेता संबोधित न करें।

अलर्ट मोड पर पुलिस, किसान बड़ी संख्या में रवाना

10:20 AM, 05-SEP-2021                                                                   

यातायात पुलिस की ये है तैयारी

महापंचायत के लिए जिला प्रशासन ने भाकियू नेताओं के साथ विचार-विमर्श कर शहर का यातायात प्लान तैयार किया है। इसके लिए शहर में आईटीआई कॉलेज का मैदान, नुमाइश मैदान, इस्लामिया इंटर कॉलेज का मैदान, डीएवी इंटर कॉलेज का मैदान, रेलवे यार्ड और कूकड़ा नवीन मंडी स्थल पर वाहनों को खड़ा करने के लिए निर्धारित किए गए हैं।

10:35 AM, 05-SEP-2021                                                                                       

राकेश टिकैत ने दी है बड़े फैसले की धमकी

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने एलान किया है कि महापंचायत में एक बड़ा फैसला लिया जाएगा। टिकैत ने कहा कि केंद्र सरकार को भारतीय जनता पार्टी की सरकार न कह कर इसे मोदी सरकार कहा जाए तो बेहतर होगा। इस सरकार ने जो तीन कृषि कानून पास किए हैं। वह किसानों के हक में नहीं है। यह कानून पूरी तरह से देश को विदेशी हाथों में सौंपने की तैयारी है। उन्होंने कहा कि तीन कृषि कानूनों के विरोध में किसान 9 महीने से दिल्ली के चारों तरफ बैठे हैं, लेकिन सरकार किसानों की सुनवाई नहीं कर रही है।

अलसुबह ही गांव से महापंचायत के लिए मुजफ्फरनगर रवाना हुए किसान

10:50 AM, 05-SEP-2021                                                                                       

आसपास के जिलों से पहुंच चुके हैं किसान

महापंचायत के लिए शनिवार रात से ही बड़ी संख्या में किसानों की आवाजाही मुरादाबाद, संभल, बुलंदशहर, हापुड़, मेरठ समेत कई जनपदों से जारी है। देर रात तक जिले के बॉर्डर पर पुलिस फोर्स मुस्तैद की गई है, जिससे किसानों को कोई परेशानी न हो। बताया गया कि किसानों की सुरक्षा के मद्देनजर एसएसपी ने शनिवार रात में खुद ही बॉर्डर पर जाकर जांच की और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से बात भी की थी।  एसएसपी प्रभाकर चौधरी का कहना है कि पुलिस का ज्यादा फोकस मुजफ्फरनगर जाने वाले मार्ग पर है। इसको देखते हुए ही पुलिस की ड्यूटी लगाई है।

10:59 AM, 05-SEP-2021                                                                                   

सुरक्षा के कड़े इंतजान

जिले के बॉर्डर पर सुरक्षा के मद्देनजर सरधना, मवाना, किठौर, सीओ सदर देहात पुलिस फोर्स के साथ लगाए हैं। वहीं, एसपी सिटी, सीओ ब्रह्मपुरी व सीओ दौराला को परतापुर व दौराला टोल प्लाजा पर तैनात किया गया है। 14 इंस्पेक्टर, 35 दरोगा, 31 महिला कांस्टेबल, 30 पुलिसकर्मी ट्रैफिक पुलिस, 30 होमगार्ड, 133 कांस्टेबल व एक कंपनी पीएसी को तैनात किया जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img

1 COMMENT

Comments are closed.