Saturday, March 14, 2026
- Advertisement -

लखनऊ में लोकभवन के सामने दो बच्चों सहित परिवार ने की आत्मदाह की कोशिश

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: यूपी की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज इलाके में स्थित लोकभवन के सामने एक परिवार ने आत्मदाह की कोशिश की। परिवार ने 10 और 12 साल के बच्चों सहित खुद पर मिट्टी का तेल डाल लिया और आग लगाने की कोशिश की पर पुलिस की मुस्तैदी से हादसा होते-होते बच गया।

हजरतगंज पुलिस ने परिवार को हिरासत में ले लिया है। परिजनों ने बताया कि पुलिस दुकान के विवाद में उनकी सुनवाई नहीं कर रही है। दबंग उन्हें परेशान कर रहे हैं लेकिन पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं जा रही है।

आत्मदाह करने वालों में सलीम और अजीज नाम के दो 10 और 12 साल के बच्चे भी थे। परिवार बाराबंकी का रहने वाला है और प्रशासन से न्याय की मांग कर रहा है।

बता दें कि पिछले दिनों एक महिला ने लोकभवन के पास ही भाजपा कार्यालय के सामने आत्मदाह कर लिया था। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। मामले में कई गिरफ्तारियां की गई हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Crude Oil: पश्चिम एशिया संकट से कच्चे तेल की कीमतों में 41% उछाल, वैश्विक बाजार में बढ़ा दबाव

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल...

BCCI Awards: शुभमन गिल और स्मृति मंधाना चमके, BCCI नमन अवॉर्ड 2026 में जीते बड़े पुरस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)...

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी रद्द, गृह मंत्रालय ने दी स्वतंत्रता की जानकारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जलवायु...
spot_imgspot_img