Friday, February 13, 2026
- Advertisement -

Meerut News: दिल्ली के लिए रवाना हुए लोक दल के राष्ट्रीय महासचिव

  • दिल्ली पहुंचकर करेंगे पूर्व प्रधानमंत्री के लिए भारत रत्न की मांग
  • बाहरी दलबल के साथ रवाना हुए बिजेंदर

जनवाणी मवाना |

मेरठ: पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जन्म जयंती महोत्सव मनाने और उनके लिए भारत रत्न की मांग को लेकर लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव बिजेंद्र सिंह शनिवार को भारी दलबल के साथ मवाना से दिल्ली के लिए रवाना हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मवाना से लेकर मेरठ तक दर्जनों जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया।

बता दें कि शुक्रवार को हापुड़ क्षेत्र का नूरपुर गांव चौधरी चरण सिंह की जन्म जयंती की पूर्व संध्या पर नई इबारत लिख गया। भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व चौधरी चरण सिंह की जन्मस्थली पर लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी विजेंद्र सिंह के अथक प्रयासों से भव्य तरीके से जयंती मनाई गई। उन्होंने कार्यकर्ताओं संग देशी केक काटा और वक्ताओं ने चौधरी साहब का स्मरण करते हुए उनकी किसान हित नीतियों का बखान किया।

लोकदल महासचिव ने स्व चौधरी साहब के सम्मान में भारत रत्न की मांग के साथ 23 दिसंबर को दिल्ली के किसान घाट पर बड़ी संख्या मं लोगां से पहुंचने की अपील की। नूरपुर के लोगों के मुताबिक पहली बार इतने भव्य तरीके से भूतपूर्व प्रधानमंत्री की जयंती मनाई गई है।

शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के लिए भारत रत्न दिए जाने की मांग को लेकर लोक दल के राष्ट्रीय महासचिव विजेंद्र सिंह हजारों कार्यकर्ताओं के साथ मवाना से दिल्ली के लिए रवाना हुए। इससे पूर्व आयोजित प्रेस वार्ता में विजेंद्र सिंह ने कहा लोकल की लड़ाई हमेशा किसने की लड़ाई रही है।

चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिलाने के साथ किसानों के हक की लड़ाई जारी रहेगी। भारत चौधरी चरण सिंह के सपनों के साथ कृषि प्रधान देश है जिसमें किसानों को उनका हक मिलना चाहिए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Air India: एअर इंडिया हादसा, इटली मीडिया ने पायलट पर लगाया गंभीर आरोप

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: एअर इंडिया के विमान हादसे...

World News: व्हाट्सएप-यूट्यूब पर रूस की बड़ी कार्रवाई, यूजर्स को लगा झटका

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रूस में कई प्रमुख अंतरराष्ट्रीय...
spot_imgspot_img