Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

लोकसभा चुनाव 2024: अंतिम चरण में सुबह 1 बजे तक 40.09 फीसदी मतदान, बंगाल-हिमाचल में सबसे ज्यादा और पंजाब-ओडिशा में सुस्त वोटिंग

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक अभिनंदन और स्वागत है। लोकसभा चुनाव 2024 के छह चरणों का चुनाव संपन्न हो चुका है। आज शनिवार यानि 1 जून को सातवें और आखिरी चरण के लिए आठ राज्यों की 57 सीटों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण में शनिवार को सात राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश की 57 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वाराणसी सीट भी शामिल है। जिन सीटों पर आज मतदान हो रही है, उसमें पंजाब और यूपी की 13-13 सीटें, पश्चिम बंगाल की 9 सीटें, बिहार की 8 सीटें, ओडिशा की 6 सीटें, हिमाचल प्रदेश की 4 सीटें, झारखंड की 3 सीट और एक चंडीगढ़ सीट शामिल हैं।

लोकसभा चुनाव 2024 के आखिरी चरण में दोपहर 1 बजे तक 40.09% मतदान

लोकसभा चुनाव 2024 के आखिरी चरण में 57 सीटों पर वोटिंग हो रही है। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक दोपहर 1 बजे तक 40.09% मतदान दर्ज हुआ है। बिहार में 35.65%, हिमाचल प्रदेश में 48.63%, झारखंड में 46.80%, ओडिशा में 37.64%, पंजाब में 37.80%, उत्तर प्रदेश में 39.31%, पश्चिम बंगाल में 45.07%, चंडीगढ़ में 40.14% मतदान दर्ज हुआ है।

लोकसभा चुनाव 2024: अंतिम चरण में सुबह 11 बजे तक 26.30 फीसदी मतदान, बंगाल-हिमाचल में तेज और बिहार-ओडिशा में सुस्त वोटिंग

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पहली अप्रैल का पुरस्कार

वे सीधे-सादे थे और अक्ल के कच्चे थे। सदैव...

टीबी उन्मूलन में भारत की उल्लेखनीय प्रगति

हाल ही में जारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की...

गैस संकट पर न हो राजनीति

खाड़ी देशों में चल रहे तनाव का असर अब...

Scam: ईरान युद्ध के नाम पर चंदा ठगी, आईबी ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय की चेतावनी...
spot_imgspot_img