Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

लोकसभा चुनाव 2024: अंतिम चरण में दोपहर 3 बजे तक 49.68 फीसदी मतदान, झारखंड में सबसे ज्यादा वोटिंग, बिहार में रफ्तार सुस्त

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक अभिनंदन और स्वागत है। लोकसभा चुनाव 2024 के छह चरणों का चुनाव संपन्न हो चुका है। आज शनिवार यानि 1 जून को सातवें और आखिरी चरण के लिए आठ राज्यों की 57 सीटों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण में शनिवार को सात राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश की 57 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वाराणसी सीट भी शामिल है। जिन सीटों पर आज मतदान हो रही है, उसमें पंजाब और यूपी की 13-13 सीटें, पश्चिम बंगाल की 9 सीटें, बिहार की 8 सीटें, ओडिशा की 6 सीटें, हिमाचल प्रदेश की 4 सीटें, झारखंड की 3 सीट और एक चंडीगढ़ सीट शामिल हैं।

लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में 3 बजे तक 49.68% मतदान हुआ। इस दौरान झारखंड में रफ्तार सबसे तेज तो बिहार सबसे सुस्त है।

दोपहर तीन बजे तक किस राज्य में कितने फीसदी मतदान?

राज्य 9 बजे तक मतदान % 11 बजे तक मतदान % 1 बजे तक मतदान % 3 बजे तक मतदान %
बिहार 10.58 24.25 35.65 42.95
चडीगढ़ 11.64 25.03 40.14 52.61
हिमाचल 14.38 31.92 48.63 58.41
झारखंड 12.15 29.55 46.80 60.14
ओडिशा 7.69 22.46 37.64 49.77
पंजाब 9.64 23.91 37.80 46.38
उत्तर प्रदेश 12.94 28.02 39.31 46.83
पश्चिम बंगाल 12.63 28.10 45.07 58.46

 

दोपहर एक बजे तक किस राज्य में कितने फीसदी मतदान?

राज्य 9 बजे तक मतदान % 11 बजे तक मतदान % 1 बजे तक मतदान %
बिहार 10.58 24.25 35.65
चडीगढ़ 11.64 25.03 40.14
हिमाचल 14.38 31.92 48.63
झारखंड 12.15 29.55 46.80
ओडिशा 7.69 22.46 37.64
पंजाब 9.64 23.91 37.80
उत्तर प्रदेश 12.94 28.02 39.31
पश्चिम बंगाल 12.63 28.10 45.07

कांग्रेस नेता नाना पटोले ने कहा, “INDIA अघाडी की बैठक आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुलाई है। कल मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनना चाहिए। ये कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की भावना है, इसके साथ साथ देश के सामान्य लोगों की भावना भी यही है…चुनाव आयोग ने जो गलतियां की उसके बारे में INDIA अघाडी के नेता राष्ट्रपति से मिले थे, इस बारे में बैठक में चर्चा होगी।”

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पहली अप्रैल का पुरस्कार

वे सीधे-सादे थे और अक्ल के कच्चे थे। सदैव...

टीबी उन्मूलन में भारत की उल्लेखनीय प्रगति

हाल ही में जारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की...

गैस संकट पर न हो राजनीति

खाड़ी देशों में चल रहे तनाव का असर अब...
spot_imgspot_img