- प्रबंध तंत्र पर बाहरी लोगों को बुलाकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं को धमकाने का आरोप
- प्राचार्य व अध्यापक के खिलाफ छात्र नेता ने पुलिस में तहरीर दी
जनवाणी संवाददाता |
स्योहारा: अवैध वसूली के विरोध में धरना प्रदर्शन कर रहे एबीवीपी कार्यकर्ताओं के साथ के प्राचार्य द्वारा अभद्र व्यवहार किया गया। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कालेज प्रबंध तंत्र की हटधर्मिता के विरोध में कालेज के मुख्य द्वार पर ताला लगाया। आरोप है कि दो घंटे बाद वार्ता करने पहुंचे प्राचार्य ने छात्र नेता सहित छात्र छात्राओं से बुरा बर्ताव किया। छात्र नेता ने प्राचार्य व अध्यापक के खिलाफ पुलिस में तहरीर दे कार्यवाही की मांग की। छात्र नेता ने कहा यदि 24 घंटे दिन में प्रबंध तंत्र द्वारा सभी मांगें पूरी नहीं की गई तो कालेज के मुख्य द्वार पर बुधवार से अनिश्चितकालीन धरना दिया जायेगा।
पूरी खबर के लिए जनवाणी पढे

