Sunday, April 5, 2026
- Advertisement -

शिव मंदिरों में जलाभिषेक को लगी रही लंबी लाइन, पुलिस रही अलर्ट

जनवाणी संवाददाता |

भोपा: प्राचीन जुड़ेश्वर महादेव मंदिर ककराला, गांव फिरोजपुर के प्राचीन नीलकंठ महादेव मंदिर, शिवधाम, अर्धनारीश्वर मंदिर, प्राचीन शिव मंदिर भोपा, लक्ष्मी नारायण मंदिर, मोरना, बेहड़ा सादात, ककरौली, भोकरहेड़ी आदि में भी श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया।

ककराला स्थित जुडेश्वर महादेव मंदिर पर शनिवार की सुबह ही महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शिवलिंग पर जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। मोरना, ककराला, फिरोजपुर, भेडाहेडी, मिल कॉलोनी आदि से आए हजारों महिला पुरुष श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की प्राचीन पिंडी पर जल व दूध से अभिषेक किया व बेल पत्र, फल, फूल, दीप धूप, मिष्ठान आदि से पूजा अर्चना की।

63 5

हरिद्वार व शुकतीर्थ से गंगाजल लेकर आए अनेक भक्तों ने भी शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस बल तैनात रहा।

तीर्थनगरी शुकतीर्थ में अनेक श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद शिव मंदिरों पर जल चढ़ाया। राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने पत्नी अनु अग्रवाल के साथ श्री विश्वनाथ महादेव मंदिर में पूजन किया। क्षेत्र के मंदिरों में भारी भीड़ के चलते पुलिस बल भी तैनात रहा। सीओ भोपा राम आशीष यादव, प्रभारी निरीक्षक सुशील सैनी पुलिस बल के साथ क्षेत्र के मंदिरों में घूमते रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र की गंगा...

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, सात की मौत, कानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img