जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: ‘स्पेशल 26’ बॉलीवुड फ़िल्म है। जिसका निर्देशन नीरज पांडे ने किया है। ऐसा ही कुछ मामला मुंबई की अदालत में पेश हुआ है। ज्ञात हुआ है कि, नौ लोगों ने आयकर अधिकारी बन एक व्यापारी के घर लूट की। वहीं, इस मामले में अदालत ने छह दोषियों को 10 साल की कैद और तीन अन्य को पांच साल कैद की सजा सुनाई है।
दो जून, 2015 को एक व्यापारी के घर में कुछ लोग आए और अपना परिचय आयकर अधिकारियों के रूप में दिया। इस दौरान उन लोगों ने व्यापारी के मोबाइल फोन जब्त कर लिए और दोनों बैग से 40 लाख रुपये के आभूषण, 1 करोड़ रुपये नकद थे बरामद किए। इस दौरान 25 लाख रुपये कलाई घड़ियां भी घर से मिलीं।
शिकायत में व्यापारी ने बताया कि कथित अधिकारियों ने उसके परिवार के सदस्यों को एक कमरे में बंद कर दिया। उसे उसे अपने साथ वर्ली स्थिति आयकर कार्यालय चलने को कहा। वे उसे एक कार में बिठाकर ले गए और कुछ दूर जाने के बाद रास्ते में ही उतार दिया।

