जनवाणी संवाददाता |
बिनौली: बिनौली गांव में गुरूवार को आदि शिल्पी भगवान विश्वकर्मा जयंती श्रद्धा व उल्लास से मनाई गई। कोरोना संक्रमण के चलते इस बार संयंत्रों, संस्थानों, प्रतिष्ठानों और निर्माण कार्य से जुड़ी कार्यशालाओं में सिर्फ पारंपरिक पूजन किया गया।
रमेश विश्वकर्मा, सुरेश विश्वकर्मा, महाबीर विश्वकर्मा, राजीव विश्वकर्मा, सूरज विश्वकर्मा, अक्षय, शिवओम, अंशु, गौरव, विशु, विपिन, विकास, अंकित ने भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके सिद्धान्तों पर चलने का संकल्प लिया। इस उपरांत उन्होंने हलवे के प्रसाद का घर घर जाकर वितरण किया।

