- युवती का आरोप नाम बदलकर प्रेमजाल में फंसाया, आरोपी गिरफ्तार
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: पल्लवपुरम की एक युवती को गैर सम्प्रदाय के एक युवक ने नाम बदलकर प्रेम जाल में फंसा लिया और शादी के नाम पर कई साल तक उसका शारीरिक शोषण किया। पुलिस आॅफिस में पहुंची युवती बोली, एसएसपी साहब मेरे साथ धोखा किया। अब धमकी दे रहा कि तेरा हाल श्रद्धा वाकर की तरह कर शरीर के 35 टुकड़े कर फेंक दूंगा।
पल्लवपुरम थाना क्षेत्र पीएसी नाला, ग्रीन सिटी कालोनी निवासी एक युवती ने पुलिस आॅफिस पर एसएसपी को शिकायत पत्र सौंपा। युवती ने बताया वह बुटीक का काम करती है। ढाई साल पहले उसकी दुकान पर एक युवक आया और उसने अपना नाम शिवम उर्फ पिंकू निवासी सोफ ीपुर बताया। कई बार मुलाकात के बाद उसने शादी के लिए परिजनों से मिलवाया।
युवक ने उससे ढाई लाख रुपये लेकर पल्सर बाइक खरीद ली। उसके रुपये से ही 55 हजार का मोबाइल फोन व तीन लाख रुपये उसके माता पिता ने ले लिए। जब शादी के लिए कहा तो वह उससे झूठ बोलकर गुमराह करता रहा। युवक के बारे में जानकारी कि तो पता चला कि उसका असली नाम मुज्जमिल पुत्र साजिद निवासी डबल स्टोरी पल्हैड़ा चौपला है।
इस बारे में जानकारी के बाद उससे विरोध किया तो वह धमकी देने लगा। युवती का आरोप है कि युवक ने कहा कि उसका काम तो हिंदू लड़की को फंसाने का है। अगर ज्यादा कुछ बोलेगी तो तेरा अंजाम भी वही होगा, जो दिल्ली में श्रद्धा का हुआ है। पीड़िता ने एसएसपी से पूरे मामले में युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
एसएसपी ने शिकायत के बाद पूरे मामले की जांच सीओ दौराला को सौंपी है। सीओ दौराला ने बताया कि आरोपी मुज्जमिल को गिरफ्तार कर लिया गया है। युवती अनुसूचित जाति से सम्बद्ध है। आरोपी आॅटो चलाता है। आॅटो में वह बैठकर आती थी। उस दौरान युवती से मुलाकात हो गई, लेकिन उसे हाल ही में पता चला कि युवती पहले से शादीशुदा है। उसके तीन बच्चे हैं, लेकिन अब आरोप लगा रही है।
गंभीर धाराओं में दर्ज हो मुकदमा: हिंदू जागरण मंच
वहीं, इस संबंध में हिन्दू जागरण मंच महानगर अध्यक्ष ललित गुप्ता ने पल्लवपुरम में युवती के साथ हुई घटना पर रोष जताया है। उन्होंने कहा कि आरोपी पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज होना चाहिए। पूरा मामला लव जेहाद से जुड़ा है। आरोपी ने जिस तरह से हिन्दू युवती से अपनी पहचान छिपाकर अर्थात नाम बदलकर उसके साथ घटना की। उस स्थिति में पूरा मामला लव जेहाद से जुड़ा है। युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई पुलिस प्रशासन को करनी चाहिए।
हत्या के आरोप में चार आरोपी हुए दोषमुक्त
मेरठ: न्यायालय अपर जिला जज कोर्ट संख्या-चार मेरठ उदयवीर सिंह ने हत्या के आरोप में चार आरोपी मेहराज पुत्र फुरकान, इरफान पुत्र खुर्शीद, बबलू पुत्र शाहिद व हिना पत्नी मेहराज को संदेह का लाभ देते हुए दोषमुक्त कर दिया। आरोपीगण के अधिवक्ता अनुज शर्मा ने बताया कि थाना परतापुर में वादी मुकदमा के भाई अंकुर त्यागी ने छह जून 2019 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका भाई अंकित त्यागी कहीं गुमशुदा हो गया है।
जो करीब शाम 4:00 बजे घर से अपनी कंपनी जेसीबी कताई मिल पर आया था वह अभी तक घर नहीं पहुंचा है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद रविश त्यागी नाम के व्यक्ति ने बताया की वादी के भाई अंकित को उसने आरोपीगण के साथ देखा था। घटना के दो दिन बाद अंकित का शव भलसोना गांव के पुल के पास मिला।
विवेचना आरोपीगण का नाम प्रकाश में आया। आरोपीगण के अधिवक्ता ने न्यायालय को बताया कि उन्हें झूठा फंसाया गया है और उनके बेगुनाह होने के न्यायालय में साक्ष्य पेश किए। न्यायालय ने पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर आरोपियों को संदेह का लाभ देते हुए दोषमुक्त कर दिया।

