Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

Lucknow Triple Murder Case : हिस्ट्रीशीटर लल्लन खान और उसका बेटा गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: तिहरे हत्याकांड को अंजाम देने वाले पिता और पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पश्चिम यूपी से दोनों की गिरफ्तारी की गई है। आरोपियों से पूछताछ जारी है। अब हत्याकांड में शामिल सिर्फ एक आरोपी गिरफ्त दूर है।

मलिहाबाद के मोहम्मदनगर में जमीन विवाद में हिस्ट्रीशीटर लल्लन खान और उसके बेटे फराज खान ने अपने साथी फुरकान व ड्राइवर अशरफी के साथ मिलकर अपने रिश्तेदार फरहीन, उसके बेटे हंजला और चचेरे भाई मुनीर उर्फ ताज की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

वारदात को अंजाम देने के बाद एसयूवी और लाइसेंसी राइफल छोड़कर भाग निकले थे। शनिवार सुबह उनकी लोकेशन मुरादाबाद में मिली थी। सूत्रों के मुताबिक मुरादाबाद के आसपास के इलाके से ही दोनों को दबोचा गया। डीसीपी पश्चिम राहुल राज ने बताया कि आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भंडारित अनाज को सुरक्षित करना जरूरी

देश के कुल उत्पादन का लगभग 7 प्रतिशत अनाज...

जमाने के हमकदम होने की राह

चतुर सुजान ने जमाना देखा है। उनके सर के...

सरेंडर की मांग से भड़का संघर्ष

मध्य पूर्व अचानक संघर्ष की भयंकर आग में झुलस...

सोशल मीडिया पर तैरती फूहड़ता

डिजिटल युग ने हमारे समाज की संरचना, सोच और...
spot_imgspot_img