Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

रोड शो जरिये हरिद्वार पहुंचे मदन कौशिक, समर्थकों ने किया स्वागत

जनवाणी ब्यूरो |

हरिद्वार: उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद हरिद्वार पहुंचे मदन कौशिक ने अपनी विधानसभा में रोड शो किया। हरिद्वार के खड़खड़ी से शुरू हुए रोड शो का जगह-जगह उनके समर्थकों ने स्वागत किया। इस दौरान जमकर ढोल नगाड़े बजाए गए और आतिशबाजी भी की गई।

हरिद्वार के तुलसी चौक पर निरंजनी अखाड़े के सचिव महंत रवींद्र पुरी महाराज ने भी फूल मालाओं से मदन कौशिक का स्वागत किया और उन्हें मां मनसा देवी की चुनरी भी उढ़ाई।

इस दौरान मदन कौशिक ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद जिस तरह से जनता का प्यार उन्हें मिल रहा है उससे वो अभिभूत है। उनका लक्ष्य है कि 2022 के विधानसभा चुनाव में 2017 की तुलना में अधिक सीटें जीते और उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाएं।

वही निरंजनी अखाड़े के सचिव महंत रवींद्र पुरी महाराज ने कहा कि मदन कौशिक केवल हरिद्वार ही नहीं पूरे उत्तराखंड के नेता है। जिस प्रकार से शिवराज सिंह चौहान को मध्य प्रदेश का मामा कहा जाता है उसी तरह से मदन कौशिक भी पूरे उत्तराखंड के मामा हैं और उन्हें पूरा विश्वास है कि मदन कौशिक के नेतृत्व में उत्तराखंड में फिर से बीजेपी की सरकार बनेगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img