जनवाणी संवाददाता |
नूरपुर: नगर के एक वेंकट हाल में जे एस एफ के साप्ताहिक मिलन कार्यक्रम में मेरठ से मार्गदर्शन करने पहुंचे वायुसेना के सेवानिवृत्त अधिकारी जेएसएफ के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी गजेन्द्र सिंह नीलकंठ ने कहा कि बढ़ती आबादी देश के लिये खतरा है। बेरोजगारी बढ़ेगी, खाद्यान्न संकट बढेगा। कोरोना काल मे बढ़ती आबादी की वजह से लोगो को अस्पतालों में उपचार नही मिल पाया।
बढ़ती समस्याओं के समाधान के लिए देश मे हिंदू समाज को संगठित होना पड़ेगा। सरकार जनसंख्या नियंत्रण कानून पर मंथन कर रही है। यदि यह कानून शीघ्र नही लाया गया तो देश मे और कई तरह की समस्याएं जन्म ले लेंगी।

